Homeशहर और राज्यभाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे व रिश्तेदारों...

भाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारा।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

भाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारा।

IMG 20230324 211725

Sister-in-law beat her lover brother-in-law to death. He was brutally killed along with his son and relatives.

आपको बतादे की देवर के भाभी के साथ प्रेम संबंध थे। देवर को शक था कि भाभी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

भाभी ने 21 मार्च को देवर को अपने घर बुलाया और अपने बेटे दमाद के संग उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाभी, उसके बेटे, दामाद समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

IMG 20230324 211741

सांकेतिक चित्र

जानकारी के अनुसार थाना बबीना के बड़ा गांव निवासी इमरत सिंह राजपूत (36) पुत्र हरिराम अविवाहित था। भाई उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि इमरत भाभी मालती के पास पड़ोस में रहता था। मालती ही उसे खाना देती थी। उसके और मालती के बीच प्रेम संबंध थे। मालती का पति पूणे में मजदूरी करता है। 20 मार्च को मालती किसी युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस बात को लेकर मालती और इमरत के बीच विवाद हो गया था।

21 मार्च की रात को इमरत अपने घर पर था। रात करीब 10 बजे मालती उसका हाथ पकड़कर अपने घर में ले गई। वहां पर इमरत को कमरे में बंद कर दिया और अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिया। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की।

इसके बाद इमरत को उसके कमरे में चारपाई पर लिटाकर भाग गए। सूचना पर परिजन घर पहुंचे और घायल को बबीना अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान इमरत की मौत हो गई।

बबीना पुलिस ने उत्तम की शिकायत पर भाभी मालती, बेटे दिनेश, दामाद नीरज, लक्ष्मण समेत 5 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने घर से फरार है। इसी क्रम में पुलिस उनकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

भाई-बहन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, कातिल निकली मां और पूर्व पार्षद।

IMG 20230324 190517

जनपद मेरठ के खैरनगर में भाई-बहन की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। बतादे पुलिस ने बच्चों की मां निशा व पूर्व पार्षद सऊद फैजी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों बच्चों के शव रोहटा रोड स्थित पूटखास गंग नहर से बरामद हो गए हैं।

बुधवार शाम को लापता हुए सगे भाई-बहन की हत्या कर दी गई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि मासूम बच्चों की हत्या उनकी सगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। झकझाैर कर देने वाली घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे महिला के प्रेमी सऊद फैजी आरोपी महिला निशा बेग, साद, आरिफ, कोसर और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरुनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी शाहिद लालकुर्ती पैंठ में जूते की दुकान पर काम करता था। बुधवार शाम शाहिद का बेटा मेराब (10) और बेटी कोनेन (6) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। वहीं, पुलिस द्वारा सर्विलांस से मोबाइल नंबरों की पड़ताल के दौरान बच्चों की मां निशा और पूर्व पार्षद सऊद फैजी के बीच लंबी बातचीत होना पाया। इसके बाद पुलिस ने निशा को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो कुछ समय बाद सऊद फैजी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने ही दोनों बच्चों की हत्या की है।

मां और पूर्व पार्षद दोनों ने पहले बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बाहर निकाला और नशे का इंजेक्शन लगाकर गला दबाकर दोनों को मार डाला। उसके बाद सऊद दोनों के शव को कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल गंगनहर में फेंक आया। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे। सऊद फैजी, निशा बेग, साद, आरिफ, कोसर और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आधी रात को ही गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुट गई।

मां और पूर्व पार्षद दोनों ने पहले बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में बंद कर दिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बाहर निकाला और नशे का इंजेक्शन लगाकर गला दबाकर दोनों को मार डाला।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular