Homeशहर और राज्य#Meerut@दिनदहाड़े बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारी, कारोबारी पति की मौत,...

#Meerut@दिनदहाड़े बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारी, कारोबारी पति की मौत, पत्नी गंभीर।

Vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#Meerut@दिनदहाड़े बेडरूम में घुसकर पति-पत्नी को गोली मारी, कारोबारी पति की मौत, पत्नी गंभीर।

IMG 20230810 120107

Meerut Husband and wife were shot after entering the bedroom in broad daylight, businessman husband died, wife serious.

मेरठ जनपद थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सुबह लगभग 8 बजे बेडरूम में घुसकर बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन उर्फ धनकुमार जैन की मौत हो गई है। उनकी पत्नी अंजू जैन की हालत गंभीर बनी है। उन्हें के.एम.सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20230810 120131

पड़ोसी ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले कारोबारी के बेटे और पोती को कमरे में बंद किया। फिर लूटपाट की। विरोध करने पर दंपती को गोली मार दी।

मौके पर आईजी नचिकेता झा SSP रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, बताया जा रहा है कि CCTV में दो हमलावर कैद हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी नजदीकी ने वारदात को अंजाम दिया है।

IMG 20230810 120045

पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे की पूरी वारदात है। दो नकाबपोश बदमाश आए और घर में घुसे। उन्होंने कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन को गोली मार दी। डीके जैन को सीने में सटाकर गोली मारी गई है। बदमाश कैसे आए थे? यह नहीं पता चल रहा है। बदमाशों ने लूटपाट भी की है। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त घर पर बेटा, पोती और कारोबारी पति-पत्नी थे।

IMG 20230810 120035

बदमाशों ने पहले बेटा और पोती को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में गए। कारोबारी पति-पत्नी ने विरोध किया, तो दोनों को गोली मार दी। लूटपाट की और चले गए। बेटा विदेश में रहता है। कुछ दिन पहले ही मेरठ आया है।

IMG 20230810 120010

भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि कहीं न कहीं ये रेकी के बाद वारदात को अंजाम देना लग रहा है। जिस तरह बच्ची और बेटे को कमरे में बंद किया, उससे लग रहा है कि बुजुर्ग ने हमलावरों को पहचान लिया होगा। इसलिए उन्होंने गोली मार दी। सामान भी गायब है। बदमाश कह रहे थे कि बाहर उनके और भी साथी हैं।

वारदात के वक्त घर में बेटा अभिषेक और पोती आशी थी। अभिषेक नार्वे में जॉब करता है। बड़ा बेटा नवीन जैन अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वारदात हुई तो घर के मेनगेट का चैनल खुला था। यहीं से दोनों बदमाश घर में घुसे।

IMG 20230810 120024

कारोबारी का बेटा अभिषेक हत्या के बाद से बेसुध है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कारोबारी का बेटा अभिषेक हत्या के बाद से बेसुध है। पुलिस उससे घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
दूधिया पहुंचा तो वारदात की जानकारी हुई
वारदात की जानकारी सबसे पहले दूधिया को हुई। दूधिया जब दूध देने घर आया तो उसने आवाज लगाई। अंदर से कोई नहीं निकला, तब वह घर में गया। अंदर देखा तो खून से लथपथ दोनों को पड़े थे। दूधवाले ने पड़ोसियों को बताया। पुलिस ने दूधिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

IMG 20230810 120045 1

पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही
SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुबह 8 बजे के करीब दो लोग घर आए और बुजुर्ग दंपती पर गोली चलाकर लूटपाट की है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। ये दो लोग कौन थे? पता कर रहे हैं। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular