Homeशहर और राज्यअव्यवस्थित बाजार में बेसमेंटो के निर्माण कहीं बन न जाएं कब्रगाह, बड़े...

अव्यवस्थित बाजार में बेसमेंटो के निर्माण कहीं बन न जाएं कब्रगाह, बड़े हादसे का इंतजार कर रहे अधिकारी।

अव्यवस्थित बाजार में बेसमेंटो के निर्माण कहीं बन न जाएं कब्रगाह, बड़े हादसे का इंतजार कर रहे अधिकारी।

IMG 20240622 104330

Construction of basements in a disorganized market may turn into a graveyard, officials are waiting for a major accident.

कार्यवाही के नाम पर योगी सरकार को किया जा रहा है गुमराह। नही बंद करवाए जा रहे है बेसमेंट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है अधिकारी।

IMG 20240622 104240

मेरठ विकास प्राधिकरण की सील की कार्यवाही को निर्माण कर्ता मानों खेल समझ रहे है। सील तोड़कर धड़ल्ले से अव्यवस्थित सर्राफा बाजार की तंग गलियों में पूंजीपतियों द्वारा बेसमेंटो के निर्माण कर दुकानों की इमारतें खड़ी की जा रही है। और खरीद बेच भी शुरू कर दी गई है व्यापारियों द्धारा एक दुकान की कीमत करोड़ रूपए की बताई जा रही है। और प्राधिकरण ठोस कार्यवाही न कर सील सील खेलता दिखाई दे रहा है।

IMG 20240622 104145

बारिश की वजह से इन अवैध बेसमेंटो के खतरे अब जानलेवा होते जा रहे है। बिल्डर सीना तान कर धड़ल्ले से करवा रहे इमारत के निर्माण को पूर्ण, मानो जैसे की इन्हे अधिकारियों व योगी सरकार का कोई डर ही न हो, इन अवैध निर्माणकर्ताओ को नहीं पता पड़ोस में किस की दीवार उनके अवैध बेसमेंट से खिसक सकती है। कौन सी सडक़ धस सकती है। कब मजदूर इस बेसमेंट में निर्माण के दौरान हादसे का शिकार हो सकते है।

IMG 20240622 104300

इन सभी चीजों को दरकिनार कर बड़ी बड़ी इमारतें बनाई जा रही है। इस बाबत जब प्रवर्तन प्रभारी अर्पित यादव से बेसमेंट सहित इमारत के चलते निर्माण पर कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एफ.आई.आर कर ध्वस्ती करण करने की बात कही, जबकि जानकारी के अनुसार थाने में एफ.आई.आर नही दर्ज कराई गई है। पुलिस को सिर्फ तैहरीर देकर सूचना दी गई है। उसके बाद जब मौके पर जाकर देखा गया तो अवैध इमारत का निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। लेवर धड़ल्ले से निर्माण को पूर्ण करने में लगी हुई है।

IMG 20240622 104123

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular