Homeकरियररंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाई धूम, विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल...

रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाई धूम, विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।

रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने मचाई धूम, विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।IMG 20221218 WA1004

18 दिसंबर 2022 को जनपद मेरठ के बागपत रोड स्थित विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।

IMG 20221218 WA1005

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल शोमीर भटनागर मौजूद रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

IMG 20221218 WA1003

कार्यक्रम में विद्या नॉलेज पार्क के चेयरमैन प्रदीप कुमार जैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन उपस्थिति रहे। प्रधानाचार्य विनीत सूद की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया।

IMG 20221218 WA1001

प्रकृति के हरित परिसर में बने विद्या ग्लोबल आईबी वर्ल्ड स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करते हुए अध्यापक व अध्यापिकाओं ने उनको इस प्रकार प्रशिक्षित किया कि उनकी प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को अवाक कर दिया।

IMG 20221218 WA0997

‘मोज़ेक द पैलेट ऑफ लाइफ’ की प्रस्तुति से जीवन की सभी अवस्थाओं को सकारात्मकता से लेना और आनंदित रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल शोमीर भटनागर का स्वागत किया गया। उसके बाद वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

IMG 20221218 WA0999

स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात देवों के देव महादेव की स्तुति नृत्य के माध्यम से हुई। जीवन की अवस्थाओं को भी नृत्य के माध्यम से अनूठे रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की सफलता के बिंदुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

IMG 20221218 WA1002

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल शोमीर भटनागर ने सभी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदर्शित नैतिक मूल्यों, आदर्शों तथा समसामयिक विषयों की सराहना की। प्रबंधक कमेटी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विनीत सूद ने भी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

IMG 20221218 WA0998

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का योगदान रहा।

IMG 20221218 WA1000

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular