Thursday, September 21, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यगृह क्लेश के बाद घर से निकली महिला के साथ ढाबा संचालक...

गृह क्लेश के बाद घर से निकली महिला के साथ ढाबा संचालक व रसोइए ने 22 दिन तक किया दुष्कर्म।

गृह क्लेश के बाद घर से निकली महिला के साथ ढाबा संचालक व रसोइए ने 22 दिन तक किया दुष्कर्म।Picsart 22 12 16 10 22 33 630

The dhaba operator and the cook raped the woman who came out of the house after domestic violence for 22 days.

पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला अपनी बहन के यहां जाने के लिए घर से निकल गई। रास्ते में उसे भूख लगी तो एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंची। इस दौरान ढाबा मालिक और उसके रसोइए ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार किया।

आरोप है इन लोगों ने उसे 22 दिन बंधक बनाकर रखा और लगातार उसके साथ बलात्कार करते रहे। हालांकि एक दिन महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और पति को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ढाबा संचालक और उसके रसोइए सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Picsart 22 12 16 10 20 07 457

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर को उसका उसके पति से झगड़ा हो गया था। गुस्से में वह घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। महिला ने बताया कि रास्ते में उसे भूख लगी तो वह खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रुक गई

Picsart 22 12 16 10 19 30 002

आरोप है कि उसे अकेला पाकर ढाबा संचालक ने मौके का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद ढाबे पर रसोइए का काम करने वाले दूसरे युवक और एक अन्य ने भी महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने 22 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और रेप करते रहे। MP के सतना पुलिस के मुताबिक महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। जो अपने पति से झगड़ा होने के बाद घर से निकल गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular