Homeशहर और राज्यशेयर बाजार में पैसा डूब जानें पर भाजपा नेता का घर की...

शेयर बाजार में पैसा डूब जानें पर भाजपा नेता का घर की लूट, 8 महीने से लूट की कर रहे थे प्लानिंग।

शेयर बाजार में पैसा डूब जानें पर भाजपा नेता का घर की लूट, 8 महीने से लूट की कर रहे थे प्लानिंग।

IMG 20240702 112630

BJP leader’s house was looted after he lost money in the share market. He was planning the robbery for the last 8 months.

मेरठ जनपद में BJP नेता चंद्रमोहन गोयल के घर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस ने देहरादून से आरोपियों को अरेस्ट करके 1 लाख 72 हजार रुपए कैश और लूट के पैसों से खरीदा गया आईफोन भी बरामद कर लिया है। वारदात के मुख्य आरोपी गौरव ने पूछताछ में बताया-उसका काफी पैसा शेयर बाजार में डूब चुका था। वो आर्थिक तंगी में था, इसलिए उसने लूट का प्लान बनाया और अपने दोस्त को शामिल कर लिया।

IMG 20240702 112610

पुलिस के अनुसार इस पूरी प्लानिंग में नर्स कहीं शामिल नहीं हैं। उसे इस वारदात की जानकारी भी नहीं थी। लेकिन उसके सगे भाई ने अपनी बहन को धोखा दिया, उसके भरोसे का फायदा उठाकर उसके मालिक के घर लूट कर डाली, पूछताछ में गौरव ने बताया- 8 महीने से लूट की प्लानिंग कर रहा था। बहन 2 साल से वहां काम कर रही थी। हम लोग देहरादून में रहते हैं। जबकि बहन मेरठ में रहती है। उसने मां को फोन करके अपने जॉब के बारे में बताया था।

IMG 20240702 112411

फोन पर उसने कहा- मालिक मेरे पर बहुत भरोसा करते हैं, वो जिस कमरे में रुकती है। उसी कमरे के अलमारी में हमेशा करीब 2 लाख रुपए कैश रखा रहता है। काम पड़ने पर मैं ही पैसे निकालकर देती हूं। यही बातें गौरव ने सुन ली थी। उसी दिन से वो लूट की प्लानिंग में लग गया, गौरव ने बताया- 8 महीने पहले बहन से मिलने के लिए वो देहरादून से मेरठ आया था। तभी बहन ने उसे गोयल दंपति का पूरा घर दिखाया था। उसी दिन उसने घर की सारी रैकी कर ली थी। घर कहां है, दरवाजे कैसे हैं, कौन कहां रहता है सब देख लिया था। तभी से वो वारदात की प्लानिंग में जुट गया।

IMG 20240702 112630 1

पुलिस ने बताया- 26 जून से पहले गौरव 2 बार देहरादून से मेरठ लूट के इरादे से आया। लेकिन वो सफल नहीं हुआ। वो अकेला ये काम नहीं कर सकता था इसलिए उसने अपने दोस्त अभिषेक को इसमें शामिल किया, तय हुआ कि लूट के दो लाख रुपए दोनों लोग आपस में एक-एक लाख बांट लेंगे। बी. फार्मा कर चुका अभिषेक भी बेरोजगार है उसे भी पैसे की जरूरत है और उसने गौरव का साथ देने की हामी भर दी।

IMG 20240702 112426

2 बार फेल होने के बाद गौरव-अभिषेक दोबारा लूट करने की योजना बना रहे थे। तभी गौरव को पता चला कि बहन छुट्टी जा रही है। घर में चंद्रमोहन गोयल, उनकी पत्नी दोनों बुजुर्ग अकेले रहेंगे, गौरव को लूट के लिए यही सबसे अच्छा समय लगा। क्योंकि उसका टार्गेट केवल पैसे चुराना था, मर्डर नहीं था। गौरव मूल रूप से बागपत का रहने वाला है। परिवार काफी समय से देहरादून रहता है। अभिषेक शामली का रहने वाला है।

दोनों ने पहले बागपत अड्डे पहुंचे वहां हेलमेट और कपड़े से मुंह बांधकर बाइक की नम्बर प्लेट को टैम्पर्ड कर दिया। फिर गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू के जरिए घर तक जाने का रास्ता लगाया। गौरव पहले ये घर देख चुका था इसलिए वो कालोनी में पहुंच गया लेकिन चंद्रमोहन के घर का दरवाजा भूल गया, काफी देर गली में चक्कर लगाने के बाद भी जब उसे घर याद नहीं आया तब उसने बहन के इंस्टाग्राम से उसकी रील देखी। इस रील में चंद्रमोहन गोयल के घर का दरवाजा साफ दिख रहा था। रील देखकर दोनों लोग उसी घर में पहुंचे।

कपड़ा कारोबारी के घर पहुंचने के बाद सरकारी आदमी बताकर गेट खुलवाया। चाकू की नोंक पर लेकर घर में घुसे और तीनों लोगों को कमरे में बंद कर दिया। अलमारी खोलकर 2 लाख रुपए लूट लिए थे और बाइक से फरार हो गए । पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- पुलिस, एसओजी की टीम ने देहरादून से ही दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। दोनों से लूट की रकम बरामद की है। घटना में गौरव की बहन जो नर्स है उसका कोई रोल जांच में सामने नहीं आया है।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular