Homeशहर और राज्यहथियार दिखाकर दबंगों ने युवती से की रेप की कोशिश, पीड़िता ने...

हथियार दिखाकर दबंगों ने युवती से की रेप की कोशिश, पीड़िता ने एसएसपी से लगाईं न्याय की गुहार।

हथियार दिखाकर दबंगों ने युवती से की रेप की कोशिश, पीड़िता ने एसएसपी से लगाईं न्याय की गुहार।

IMG 20240702 184906

The goons tried to rape the girl by showing weapons, the victim appealed to the SSP for justice.

मेरठ जनपद के लोहियानगर में दबंगों ने घर में घुसकर हथियारों की नोक पर एक युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। पीड़िता ने किसी तरह बचकर पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

IMG 20240702 184944

मंगलवार 02 जुलाई 2024 को पीड़िता अपने परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। मामले को लेकर दबंगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही थाना पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

IMG 20240702 185004

दरअसल लोहियानगर के एक गांव निवासी युवती ने बताया, शनिवार को परिवार वाले उसकी शादी की शॉपिंग करने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान मकान के पास रहने वाले 4 दबंग दीवार फलांग कर उसके घर में घुस गए। और हथियारों की नोक पर उसके साथ रेप की कोशिश की।

मामला संज्ञान में आने पर SSP Meerut विपिन ताडा ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यूपी ब्रेकिंग: हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 40 की मौत, 100 से अधिक घायल।

IMG 20240702 185029

UP Breaking: Stampede during satsang in Hathras, 40 dead, more than 100 injured.

यूपी के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग में अचानक मची भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया। भोले बाबा का सत्संग समाप्त होने के बाद एक दूसरे से जल्दी निकलने की कोशिश में भीड़ बेकाबू हो गई। हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए बताए जा रहे है।

IMG 20240702 185049

घायलों को नजदीकी अस्पतालों के अलावा एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए है। एटा और हाथरस जिले के आला अधिकारी मौके पर जुटे नजर आ रहे हैं।

IMG 20240702 185110

पुलिस के अनुसार, हाथरस जिले में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतिभानपुर में भोले बाबा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था। यह स्थान एटा जनपद की सीमा के करीब है। आसपास के क्षेत्र में भोले बाबा को अनुयाइयों की बड़ी संख्या है और उनके कार्यक्रमों में हर बार बड़ी भीड़ जुटती है। मंगलवार को आयोजित सत्संग में भारी तादाद में लोग जुटे थे। इनमें काफी ज्यादा महिलाएं बच्चे भी थे।

बताया जा रहा है कि सत्संग समाप्त होने के बाद वहां से जल्दी निकलने के चक्कर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते-देखते हर तरफ भगदड़ मच गई। जब तक हालात संभाले जाते, सत्संग कार्यक्रम में बड़ी अनहोनी हो गई। शुरुआती खबरों में 40 लोगों की मौत की सूचना सामने आई थी। शाम तक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 120 तक जा पहुंची। इससे कहीं ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल बताए गए हैं। भीड़ में दबने से काफी लोग बेहोश हो गए। सूचना पर हाथरस और एटा के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यक्रम में जुट गए एसपी निपुण अग्रवाल बचाव टीमों के साथ लोगों की सहायता में लगे है।

IMG 20240702 185029 1

एटा जिला मुख्यालय करीब होने की वजह से अधिकांश घायलों को वहां के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालात देखते हुए मृतक संख्या और बढ़ सकती है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। हाथरस प्रशासन हादसे की जांच में भी जुट गया है।

IMG 20240702 185110 1

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाथरस हादसे पर जताया शोक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथरस हादसे पर शोक जताते हुए कहा है कि दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा: उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है। उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है’। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स हेंडल पर लिखा कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए प्रशासनिक कमेटी गठित कर दी गई है। एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की अध्यक्षता में हाथरस हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है, जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। शासन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के लिए 50 हजार की मदद की घोषणा भी कर दी है। की बात सामने आ रही है। प्रशासन आयोजकों पर एफआईआर करने जा रहा है। हादसे को लेकर शासन सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी मौके पर पहुंच रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह भी मौके पर रवाना हो गए हैं।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular