Homeदेशपति का गला घोंटकर शव को कमरे में दबाकर उस पर खाट...

पति का गला घोंटकर शव को कमरे में दबाकर उस पर खाट बिछाकर सोई सारी रात।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

पति का गला घोंटकर शव को कमरे में दबाकर उस पर खाट बिछाकर सोई सारी रात।

IMG 20230204 193802

एक महिला ने छह हजार रुपए के लिए अपने पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला अपने पति के शव को कमरे में ही गढ्ढा खोदकर गाड़ने के बाद उसपर खाट बिछाकर रात भर उस पर सोई भी थी। परिजनों की सूचना पर जब पुलिस आरोपी महिला मोनिका के दरवाजे पर पहुंची, तो उसने गेट नहीं खोला। पुलिस पड़ोसी के घर से किसी तरह अंदर पहुंची। मोनिका ने जब पुलिस के सामने वारदात कबूली तो सभी दंग रह गए। जिसके बाद पुलिस ने जमीन खोदकर मृतक उमेश का शव बाहर निकाला।

IMG 20230204 193837

मामला कानपुर के बिधनू के सुरौली गांव का है गांव में रहने वाला उमेश कुमार यादव (35) चार भाइयों में सबसे छोटा था। उमेश निजी एम्बुलेंस चलाता था जिस कारण काम के सिलसिले से वह अक्सर बाहर रहता था। घर में पत्नी मोनिका और दो बच्चे रिया (10) व उत्कर्ष (7) रहते हैं। बताया गया कि उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके छह हजार रुपये मोनिका के पास थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश मंगलवार की शाम को घर आया। रुपये मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

IMG 20230204 193802 1

बुधवार सुबह मोनिका ने अपने दोनो बच्चों को स्कूल भेज दिया था। दोपहर को जब उमेश सो रहा था, तभी उसने उसका गमछे से गला घोट दिया। फिर कमरे में ही शव गाड़ दिया। उसके बाद उसने उस गढ्ढे के ऊपर चारपाई बिछाई और उसपर सारी रात सोई। गुरुवार सुबह को मोनिका ने दरवाजा नही खोला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किसी तरह पड़ोसियों के मकान से होते हुए पुलिस मोनिका के पास पहुंची। सिपाहियों ने जब मोनिका से उमेश के बारे में पूछा तो उसने हत्या की बात कबूल करते हुए खाट की ओर इशारा किया।

IMG 20230204 193917

पुलिस ने चारपाई हटाकर गढ्ढा खोदकर उमेश का शव निकला। उमेश के शव को देखकर आपा खोए परिजनों ने मोनिका को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और थाने लाई। पुलिस के अनुसार उमेश दुबली पतली कदकांठी का था, जबकि मोनिका दोहरे शरीर की है। एक माहिला के इस तरह से हत्या करने के बाद शव को शातिराना अंदाज में अकेले ही ठिकाने लगाने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वारदात के वक्त मोनिका के साथ किसी अन्य शख्स के भी मौजूद होने की भी आशंका जताई जा रही है।

IMG 20230204 193802 2

उमेश की मां शिवदेवी ने पुलिस को बताया कि मोनिका का अपने पति उमेश से अक्सर विवाद होता था। मोनिका ने मंगलवार को कहा था कि वह उमेश की हत्या कर देगी। बिधुनी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की निशानदेही पर गड्ढा खोदकर शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में किसी और के होने के सुबूत फिलहाल नहीं मिले हैं, लेकिन इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है।

मेरठ पुलिस व एसओजी टीम द्वारा पुलिस मुठभेड में शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार।

देखिए पूरी ख़बर वीडियो में 👇👇👇

जनपद मेरठ में अपराध व अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निर्देशन में थाना टीपीनगर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा वेदव्यासपुरी पर चैकिंग की जा रही थी, चैकिंग के दौरान 02 व्यक्ति मोटरसाईकिल पर आते हुए दिखाई दिये तो पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जाने से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया हैं व एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अभियुक्त ने अपना नाम समीर पुत्र बफाती निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड बताया है। घायल अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, अभियुक्त ने जनपद मेरठ के विभिन्न थानों में अपराध करने की स्वीकारोक्ति की है। घायल अभियुक्त के विरूद्व थाना टीपीनगर पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular