Homeकरियर#UpChiefYogi आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अथक...

#UpChiefYogi आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम कर कई कदम उठाए हैं।

www.vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#UpChiefYogi आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम कर कई कदम उठाए हैं।IMG 20221004 WA0677

#UpChief Yogi Adityanath has taken many steps by working tirelessly to strengthen education in the state.

IMG 20221004 WA0683

04 अक्टूबर 2022 मेरठ :-
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अथक परिश्रम कर कई कदम उठाए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में 30 आधारशिला लैब बनाई गई है। जहां बच्चों को एक ही छत के नीचे अंतरिक्ष, विज्ञान और रोबोटिक से संबंधित सभी जानकारी न केवल पढ़ाई जा रही है, बल्कि उन्हें दिखाकर जानकारी भी दी जा रही है।

IMG 20221004 WA0676

रोमांचकारी जानकारी से रूबरू हो सकेंगे ग्रामीण।
मेरठ के गांव में बने प्राइमरी स्कूलों में इन दिनों आधारशिला लैब बनाने का कार्य चालू है। मेरठ की 92 में से 30 नगर पंचायत क्षेत्र में बने प्राइमरी स्कूलों में आधारशिला लैब बनाई जा चुकी है। जबकि शेष प्राइमरी पाठशाला में भी यह लैब जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।

IMG 20221004 WA0674 1

 

इस आधारशिला लैब के मॉडल में न केवल बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि ग्रामीणों को भी अंतरिक्ष, बुलेट ट्रेन, रोबोटिक जैसे रोमांचकारी जानकारियों से रूबरू कराया जाएगा।

IMG 20221004 WA0675

मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शशांक चौधरी का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को परिषदीय शिक्षा में लागू करने के लिए प्राइमरी विद्यालयों में अंतरिक्ष, गणित, विज्ञान और तकनीक से सुसज्जित ‘आधारशिला’ लैब का निर्माण किया जा रहा है। मेरठ के 30 स्कूलों में ये लैब बन चुकी है जहां बच्चों को कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक, न्यूटन के नियम, बुलेट ट्रेन की संकल्पना, ग्रहों का घूमना और टेलिस्कोप से ब्रम्हांड की सैर करने का मौका मिल रहा है।

IMG 20221004 WA0682 1

 

ड्रीम वॉल करेगी सपनों को साकार
इस लैब में एक ड्रीम वॉल भी बनाई गई है, जिस पर साइंटिस्ट, डॉक्टर सहित तमाम किरदारों को दिखाया और उनके बारे में बारीकी से बताया गया है, ताकि बच्चे इन्हें देख और इनके बारे में समझकर आसानी से लक्ष्य तय कर सकें। सीडीओ शशांक चौधरी ने बताया कि यह लैब काफी आकर्षक है।

IMG 20221004 WA0679

बच्चे छुट्टियों में भी इसे देखने आते हैं। बच्चों के साथ उनके माता-पिता को भी लैब में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें भी लैब के माध्यम से तमाम जानकारियां दी जा सकें और वो अपने बच्चों की मदद कर सकें।

IMG 20221004 WA0672

संवाददाता विजय वर्मा की खास रिपोर्ट।
देश दुनिया की सभी छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए www.vijaybharat.

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular