सुहागरात के लिए सजी थी सेज, आखिर उस पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ी घटना हो गई।
The bed was decorated for honeymoon, after all what happened in those five minutes that such a big incident took place.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम में सुहागरात के सजे कमरे में दूल्हे ने दुल्हन की चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दूल्हे के आत्महत्या करने से शादी के घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई।
बताया गया है तालग्राम थाना के मछरैया गांव निवासी रामविलास यादव के छोटे पुत्र मनोज यादव 23 वर्ष की शादी गुरसहायगंज कोतवाली इलाके के देवीपुर्वा निवासी लालू यादव की पुत्री से तय हुई थी। 26 मई को बरात देवीपुर्वा गई थी।

शादी की रस्मों के बाद बरात 27 मई को दूल्हा.दुल्हन के साथ घर लौट आई थी। 28 मई मंडल उखाड़ने और कंगन खोलने की रस्म अदायगी की गई। सुहागरात के लिए कमरे को सजाया गया था। रात में 10 बजे दुल्हन को उसकी दो ननदों ने कमरे में पहुंचाया।
कुछ देर बाद दुल्हन बाथरूम में गई। इस बीच दूल्हे ने दरवाजा बंद कर लिया और पंखा के सहारे दुल्हन की चुनरी से फंदा डाल कर लटक गया। दुल्हन शौचं से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो खिड़की से अपने पति को लटकता और तड़पता देखा तो शोर मचाया।

परिजनों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारा और सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
दुल्हन के पिता लालू यादव ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की पहले शादी कर चुके हैं। दूसरे नंबर की बेटी गोल्डी की शादी 27 मई को धूमधाम और सामर्थ्य अनुसार दहेज के साथ की थी। मंगलवार को चौथी की तैयारी कर रहे थे।

इससे पहले रविवार रात बेटी का सुहाग उड़ने की खबर मिली। बेटी से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे माता पिता उसका दर्द देख बेहाल हो गए। बेटी को अपने साथ घर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर बेटी को ससुराल छोड़ मायूस लौट गए।
आखिरी उस पांच मिनट में ऐसा क्या हुआ कि इतना बड़ी घटना हो गई। सिर्फ पांच मिनट पहले ही दुल्हन को उसकी ननदों ने दूल्हा के कमरे में पहुंचाया था। इस दौरान सभी खिलखिला रहे थे। दूल्हा बना मनोज भी कमरे में ही था। दुल्हन को कमरे में छोड़ कर ननदें वापस हो गई थीं।
परिवार के दूसरे सदस्य और रिश्ते नातेदार खाना खाकर सो गए थे। करीब पांच मिनट बाद दुल्हन अपने कमरे से निकली और शौचालय गई। इस बीच दूल्हा ने यह कदम उठा लिया। लोगों के बीच चर्चा है कि इस पांच मिनट में ऐसा क्या हो गया कि दूल्हा ने ऐसा कदम उठाया।
लोगों के बीच अलग.अलग चर्चा हो रही है। इस मौके पर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। बड़े भाई आमोद और पिता के साथ खेती करता था। दो भाई और बहन मंजू, राधा से सबसे छोटा था। बहनों की शादी हो चुकी है।
Badi dukhad ghatna h