Homeशहर और राज्यतेंदुए ने फिर से मेरठ में दी दस्तक वन विभाग की टीम...

तेंदुए ने फिर से मेरठ में दी दस्तक वन विभाग की टीम तलाश में जुटी।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।IMG 20221012 192941

तेंदुए ने फिर से मेरठ में दी दस्तक वन विभाग की टीम तलाश में जुटी।

आपको बता दें कि जनपद मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। बताया गया है कि तेंदुआ फफूंडा से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई।

लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है।

किसान के खेत में दिखा तेंदुआ
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। जिसके बाद ग्राम प्रधान से इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ खानपुर के जंगल से फफूंडा मेरठ शहर की ओर गया है। अब वह शहर में भी पहुंच सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

किसान देवेंद्र सुबह सात बजे खानपुर स्थित अपने ज्वार के खेत में फसल काट रहा था। उसके पास ही स्थित ईंख के खेत में अचानक हलचल हुई। किसान ने वहां देखा तो उसे तेंदुआ दिखाई पड़ा। किसान फसल को छोड़कर गांव पहुंचा और प्रधान को सूचना दी।

प्रधान ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुए के निशान पाए गए हैं। निशान शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।

फफूंडा की ओर से होते हुए शहर की ओर भी तेंदुआ जा सकता है। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी आस पास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular