Homeदेशराष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाईन्स...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाईन्स में गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन।

www.vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाईन्स में गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन।

IMG 20221002 WA0382

 

#GandhiJayanti celebrations organized at Police Lines on the occasion of 153rd birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi.

IMG 20221002 WA0384

02 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयन्ती के अवसर पर पुलिस लाईन्स में गांधी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153वीं जयन्ती सम्मानपूर्वक मनायी गयी।

IMG 20221002 WA0380

उक्त अवसर पर रोहित सिंह सजवाण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक,यातायात/लाईन्स, अनित कुमार, पुलिस अधीक्षक,अपराध, देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन, उपस्थित रहे।

IMG 20221002 WA0383

मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स, मेरठ एवं लाइन मदों में नियुक्त समस्त प्रभारीगण एवं अधीनस्थ पुलिस कर्मी तथा जनपद में व्यवस्थापित पीएसी के जवान निर्धारित वर्दी में उच्चकोटि के टर्न आउट के साथ उक्त समारोह में सम्मिलित हुए। प्रातः 09:00 बजे रोहित सिंह सजवाण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं आज ही के दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयति के अवसर पर दोनों महानपुरूषों की प्रतिमाओं पर फूलमाला पहनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

IMG 20221002 WA0381

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ महोदय द्वारा उक्त अवसर पर शपथ दिलायी गयी। गांधी जयन्ती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में नियुक्त सफाई कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरित किये गये। उक्त समारोह से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स, मेरठ द्वारा पूर्ण करायी गयी।

IMG 20221002 WA0379

Vijay Bharat News
जो कहूंगा सच कहूंगा।
www.vijaybharat.in पर देखिए सभी जनपदों की खबरें।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular