Homeशहर और राज्य#MDA@अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, सड़क को किया ध्वस्त, चार घंटे चली...

#MDA@अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, सड़क को किया ध्वस्त, चार घंटे चली कार्रवाई।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#MDA@अवैध कॉलानियों पर चला बुलडोजर, सड़क को किया ध्वस्त, चार घंटे चली कार्रवाई।

IMG 20230122 231927

Bulldozer ran on illegal colonies, demolished the road, action lasted for four hours.

मेरठ विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के निर्देशन में शनिवार को अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया दर्जन भर से ज्यादा अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाकर साइट ऑफिस, सड़कें एवं मुख्य गेट को तोड़ दिए। इसके अलावा कई स्थानों पर व्यवसायिक अवैध दुकानों का भी प्राधिकरण प्रवर्तन की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।

IMG 20230122 231908

परतापुर स्थित भूड़बराल में रमेश एन्क्लेव में अरविंद सिंघल की लगभग 20.000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कालोनी की प्राधिकरण ने सड़कों और साइट ऑफिस को गिरा दिया। चार खंभा रोड फतेहपुर रोड पर समर गार्डन स्थित फारुख की करीब 3500 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़क का ध्वस्तीकरण कर दिया गया।

IMG 20230122 231958

इसी तरह से सदाकत व सबउद्दीन की कॉलोनी ग्राम बजोट में करीब 9000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जिसके चलते जोन ए के जोनल अधिकारी निरंकार सिंह तोमर, सोमेंद्र प्रताप ,संजीव कुमार तिवारी, ओमपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20230122 232026

जोन-बी के मामेपुर में करीब 6000 वर्ग मीटर में यशपाल सिंह नामक व्यक्ति की अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे प्राधिकरण बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। डाबका एनएच-58 बाइपास स्थित योगेश की अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चला दिया। करीब 2000 वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विमल कुमार सोनकर, अवर अभियंता वेद प्रकाश अवस्थी, राकेश पंवार आदि मौजूद रहे।

IMG 20230122 232105

जानकारी के अनुसार भाजपा जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय की अवैध कॉलोनी पर सेटिंग का बुलडोजर चला। जिला पंचायत सदस्य के भाई सुभाष उपाध्याय द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। कॉलोनी पर कार्रवाई के नाम पर एमडीए की टीम ने ऑफिस, नाली और प्लॉट की बाउंड्री को ध्वस्त किया है। कॉलोनी के गेट पर बनाई गयी दुकानों को पूरी तरह नहीं तोड़ा गया। यहां पर सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए शटर को तोड़ा है। दुकानों को नहीं गिराया गया है। जो लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

IMG 20230122 232026 1

जोन बी के ग्राम मामेपुर में सरकारी तालाब की जमीन पर बनाई जा रही यशपाल चौधरी की साई ग्रीन कॉलोनी को एमडीए की टीम ने किया ध्वस्त।
जिसमें बाउंड्रीवाल, मैन गेट और प्लॉट के लिए खोदी गई बुनियाद ध्वस्त कर दी गई।सबसे बड़ा सवाल यश कुंज कॉलोनी में बनी दूकानों पर बाबा का बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया। अधीक्षण अभियंता एवं जोन बी के जोनल विमल कुमार सोनकर ने गंगानगर थाना प्रभारी से पहले तो यह कह दिया कि निर्माणाधीन दुकानें खाली कराओ बुलडोजर चलेगा, लेकिन फिर किसका फोन उनके पास आया, जो दुकानों को नहीं तोड़ा गया, वहा इसी बात को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

IMG 20230122 231908 1

मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन डी तीन के अवर अभियंता संजय वशिष्ठ द्वारा भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर कालोनाइजर अशोक सैनी की अवैध कच्ची कालोनी को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किया।

  • IMG 20230122 232233

वही दूसरी तरफ एमडीए को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे गंगानगर में धड़ल्ले से चलते अवैध निर्माण।

सबसे बड़ी बात गंगानगर डिवाइडर रोड पर भी कई अवैध निर्माणकार्य बदस्तूर जारी है। लेकिन प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन डी के अभियंता व जोन डी फोर के अवर अभियंता कार्यवाही करने में असक्षम दिखाई दे रहे हैं।

IMG 20230122 232301

बतादे की मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड जोन डी फोर क्षेत्र के गंगानगर गंगा सागर कालोनी में एवं गंगा सागर के अंदर गंगा वाटिका में नियमों को ताक पर रखकर फ्लैटों के अवैध निर्माणकार्य धड़ल्ले से चल रहे है। जबकि इन अवैध निर्माणों से मेरठ विकास प्राधिकरण को लाखों रुपयों का शमन शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हो सकता है। परंतु जोन डी फोर के अवर अभियंता द्वारा इन अवैध निर्माणों पर कोई सख्त कार्यवाही नही की जा रही है।

IMG 20230122 232220

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड जोन डी फोर क्षेत्र के गंगासागर कलोनी के बाहर लगभग 14 से 15 दुकानों के अवैध निर्माण पर प्राधिकरण द्वारा सील लगाई गई थी परंतु सील लगाने के कुछ समय बाद ही सील को वहा से हटा दिया गया सबसे बड़ी बात जबकि इन दुकानों के पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित किए गए थे ध्वस्तीकरण आदेश के बाद सैटिंग के चलते फिर से सील लगा दी जबकि इन अवैध दुकानों का निर्माणकार्य ग्रीन बैल्ट एरिया में बताया जा रहा है।

IMG 20230122 232335

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड जोन डी फोर के गंगानगर राधा कुंज के सामने नियमो के विपरित अवैध फ्लैटों के निर्माण कार्य लगातार धड़ल्ले से किए जा रहें है। जबकि इन अवैध निर्माणों से मेरठ विकास प्राधिकरण को अच्छा खासा रुपयों का शमन शुल्क के रूप में राजस्व प्राप्त हो सकता है। लेकिन अवर अभियंता द्वारा कोई ऐसी सख्त कार्यवाही नही की जा रही है।

IMG 20230122 232313

आखिरकार इन अवैध निर्माणों पर जोन डी फोर के अवर अभियंता मनोज सिसोदिया कार्यवाही करने से पीछे क्यों हटते नजर आ रहे है। इस बाबत जब जोन डी फोर के अवर अभियंता मनोज सिसोदिया से इन अवैध निर्माणों पर कार्यवाही के बारे में पूछा तो उन्होंने इन अवैध निर्माणों पर कार्यवाही पूरी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular