पीड़ित नर्स की सुन, उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार किया दुष्कर्म, SSP से लगाई गुहार।
सांकेतिक चित्र शोशल मीडिया
After listening to the victim nurse, the officers lost their senses, the employees repeatedly raped, appealed to the SSP.
जनपद मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने दो कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने छह माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
खरखौदा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक Hospital में स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। करीब 6 माह पहले अस्पताल में कार्यरत 2 कर्मचारियों ने रजिस्टर पूरे करने के बहाने से उसे hospital की तीसरी मंजिल पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी Video भी बना ली।
सांकेतिक चित्र शोशल मीडिया
पीड़िता का कहना है कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने Video वायरल करने की धमकी देकर 6 माह में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक कि उसे नशे की गोलियां भी खिलाईं। समाज में इज्जत के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
17 जून को पीड़िता खरखौदा थाने में पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन Police ने मामला दर्ज नहीं किया। बुधवार को पीड़िता ने इस मामले में SSP को शिकायत दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को Police ने मामला दर्ज किया।
शिकायत के आधार पर 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी जरुर पढ़े आज की ख़बर
युवक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, दो दिन पहले पिता से हुआ था, झगड़ा।

जनपद मेरठ में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते खुद को गोली मार ली। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बतादे की लिसाड़ी गेट थाना मेरठ क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर 4 में शहजाद अपने परिवार के साथ रहता हैं। शुक्रवार को उनका बेटा साकिब (28) ताऊ के यहां आया था। शाम को उसने घर में ही तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Jaankari के अनुसार दो दिन पहले उसके पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पिता ने उसे डांट दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने सुसाइड किया है।

शव के पास तमंचा मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साकिब की 7 महीने पहले शादी हुई थी। वह अपनी कैंटीन चलाता था। 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इसी कैंटीन को चलाकर अपने घर का पालन पोषण करता था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। साकिब की छोटी बहन मुस्कान, अलीशा है। छोटा भाई अली, युसूफ और जनतब है।
Nice information
Bacha Maa baap ka etna jaldi bura Maan jata h