Homeकरियर#BNGइंटरनेशनल स्कूल में विन्टर कार्निवाल द ग्रैंड बेबी शो का आयोजन। नन्हे-मुन्हे...

#BNGइंटरनेशनल स्कूल में विन्टर कार्निवाल द ग्रैंड बेबी शो का आयोजन। नन्हे-मुन्हे बच्चो ने मचाया धमाल।

#BNGइंटरनेशनल स्कूल में विन्टर कार्निवाल द ग्रैंड बेबी शो का आयोजन। नन्हे-मुन्हे बच्चो ने मचाया धमाल। IMG 20221219 103024

Winter Carnival The Grand Baby Show organized at BNG International School.

बतादे की आज 18 दिसंबर 2022 दिन रविवार को बी.एन.जी. इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में “विन्टर कार्निवाल द ग्रैंड बेबी शो” का आयोजन किया गया सर्वप्रथम कार्य का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, नगर आयुक्त अमितपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि अनुरंजिनी अग्रवाल एवं प्रबंधन तंत्र को प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल जी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

IMG 20221219 103212

तदोपरांत प्रबंधनतंत्र, प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके पश्चात शुभ स्वागतम” नृत्य के द्वारा कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के विषय में प्रोत्साहित करते हुए दो शब्द कहे गए। इसके पश्चात कक्षा छः सात व आठ की छात्राओं द्वारा भारतनाट्यम प्रस्तुत किया गया।

IMG 20221219 103011

विद्यालय के के.जी. श्रेणी के नन्हे-मुन्हें नौनिहालों के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी तदोपरांत 02-10 वर्ष के बच्चों के द्वारा मंच पर “रैंप वॉक” का भव्य प्रस्तुतिकरण किया गया इसके पश्चात छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक नृत्य, नाटिका, पंजाबी नृत्य, लोक नृत्य, जैज़ शो (हिप-हॉप) व विद्यालय में लोकनृत्य के द्वारा राजस्थानी जनजाति व पंजाबी गिद्दे तथा नागा जनजाति की बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी फ्रेंच भाषा के महत्व को व्यक्त करते हुए कक्षा-6 एवं7 व 8 के विद्यार्थियों के द्वारा नाटिका की प्रस्तुति की गई।

IMG 20221219 103108

इसके पश्चात मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य व प्रबंधनतंत्र के द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधनतंत्र व प्रधानाचार्य ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कर्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग व समस्त कर्मचारियों का आभार प्रकट किया गया।

IMG 20221219 103051

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular