Homeलाइफस्टाइलट्रेवलयोगी सरकार के सपने को चूर करने में दिखाई देता नजर आ...

योगी सरकार के सपने को चूर करने में दिखाई देता नजर आ रहा मेरठ विकास प्राधिकरण

  • vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

योगी सरकार के सपने को चूर करने में दिखाई देता नजर आ रहा मेरठ विकास प्राधिकरण IMG 20221129 022733

जी हां आपको बतादे कि जनपद मेरठ शहर की सबसे बड़ी समस्या जगह जगह पर लगे हुए जाम की है। शहर की बीस लाख जनता और अन्य जनपदों व ग्रामीण क्षेत्र से रोजाना शहर में आने जाने वाले लाखों लोग अपना बहुमूल्य समय खो देते हैं। जिसकी वजह है जाम।

IMG 20221129 022644

आपको बतादे की मेरठ में जाम के समाधान के लिए प्रदेश के मुखिया गंभीर हैं। और हाईकोर्ट का भी आदेश है। लेकिन अफसर हैं। कि उन्हें किसी भी आदेश का न तो डर है न ही जनता की परेशानी की कोई फिक्र है। जाम के निदान के लिए पहले कार्य तय किए गए और उसके बाद उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई। लेकिन कुछ विभागों में बैठे कुछ अधिकारियो को योगी सरकार का कोई डर नही है।

IMG 20221128 165817 1

मिली जानकारी के अनुसार मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खण्ड जोन ए तीन के अवर अभियंता योगी सरकार के सपने को चूर करने में दिखाई देते नजर आ रहे हैं। और अपनी मनमानी कर रहे हैं।

IMG 20221128 164357

बताते चलें कि मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन ए तीन क्षेत्र के फतैहउल्ला पुर रोड पर, 60 फूटा रोड पर, समर गार्डन रोड पर, व 25 फूटा रोड पर और इसके अलावा भी जगह जगह पर बिना मानचित्र पास धड़ल्ले से चल रहे कंपलेक्सो के एवं मार्किटो के अवैध निर्माणों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। जबकि इन कंपलेक्सो व मार्किटों के आगे पार्किंग के लिए भी जगह नहीं छोड़ी गई है।

IMG 20221128 160105

उसके बाबजूद भी अवैध निर्माणकार्य बदस्तूर जारी है। और कार्यवाही शून्य है। सूत्रों की माने तो जो भी कार्यवाही की जा रही है। वह सिर्फ फाइलों में ही की जा रही है। धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं दिखाई दे रही है। सबसे बड़ा कारण यही है। जाम लगने का

IMG 20221129 025931

बतादे जब इन कंपलेक्सो व मार्किटो में बनी दुकानों पर आने वाले लोगो के वाहन सड़क पर खड़े किए जाएंगे तो Meerut सिटी को जाम से कैसे मुक्त कराया जाएगा

IMG 20221129 030150

लेकिन इन अवैध निर्माणों की वजह से जाम लगने से विभाग में बैठे कुछ अधिकारियों को न तो किसी का कोई डर है। और न ही किसी को कोई फर्क पड़ता है। जैसे की इन्हे किसी बड़े अधिकारी का आशिर्वाद प्राप्त हो पूछने पर इन अधिकारियो का तो यह भी कहना है की हमारी कार्यवाही पुरी है।

 

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular