Homeलाइफस्टाइलट्रेवलसरकार के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां, जर्जर सड़क से...

सरकार के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां, जर्जर सड़क से राहगीरों को हो रही परेशानी।

www.vijaybharat.in पर खास खबरे।

सरकार के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां, जर्जर सड़क से राहगीरों को हो रही परेशानी।

IMG 20220927 223846

जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है कि सड़के गड्ढा मुक्त कराई जाए तो वही सरकार के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां।

आपको बता दें कि जनपद अंबेडकरनगर थाना क्षेत्र राजेसुलतानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत तिहाई पुर में जाने वाली सड़क काफी टूटी फूटी जर्जर हालत में है। जिससे राहगीरों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह गांव की बड़ी आबादी का मुख्य मार्ग है। जिससे राजेसुल्तानपर बाजार पहुंचने में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20220927 223820

और वहीं भाजपा नेता राम शरीफ सिंह ने बताया कि यह सड़क लगभग 10 वर्ष पूर्व की बनी हुई है। इसलिए सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए है और गिट्टी भी निकल गई है। जिससे साइकिल व बाइक सवार व्यक्तियों के वाहन रपट जाते और किसान भी सब्जी लाते ले जाते गिर चोटिल हो जाते है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों को प्रत्येक दिन बाजार इसी सड़क से आना जाना रहता है।

दुपहिया वाहन चार पहिया वाहन ट्रैक्टर ट्राली खिसकने के कारण गिर जाता है। इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। और वही ग्रामीणों ने बताया कि मौजूदा गांव के ग्राम प्रधान से इस टूटी फूटी सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार शिकायत भी की पर ग्राम प्रधान ग्रामीणों की बात को अनसुना कर इधर उधर की बात करता नज़र आता है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान तिहाईत पुर रणविजय सिंह दीनानाथ सिंह अनिरुद्ध सिंह अरविंद सिंह परशुराम सिंह रामफेर गौड़ राजेश सिंह संतोष सिंह सहित गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से जर्जर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

अम्बेडकर नगर से पंकज कुमार की रिपोर्ट।

 

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular