Homeशहर और राज्यप्रभारी मंत्री ने जल प्रबंधन एवं विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियो...

प्रभारी मंत्री ने जल प्रबंधन एवं विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियो के साथ की समीक्षा बैठक।

प्रभारी मंत्री ने जल प्रबंधन एवं विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियो के साथ की समीक्षा बैठक।

IMG 20230721 154037

The Minister in charge held a review meeting with the officials regarding water management and development works.

मेरठ जिला पंचायत सभागार में मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद मेरठ धर्मपाल सिंह द्वारा जल प्रबंधन एवं विकास कार्यों के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

IMG 20230721 WA0871

बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गौशालाओ की स्थिति, भूसा, हरा चारा, पानी, पशुओ के लिए दवाओ की व्यवस्था, टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि हर गौशाला में पीपल, पाकड, बरगद, जामुन, गूलर के पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाये जाये। उन्होने भेड पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन में दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में पूछा तथा अधिक से अधिक किसानो को योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा ग्राम पंचायत सचिवो को लैपटॉप का वितरण भी किया गया।

IMG 20230721 WA0870

मंत्री जी ने जिला कृषि अधिकारी से खरीफ की फसलो में क्या बुवाई चल रही है, की जानकारी प्राप्त की तथा उन्होने प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रतिवर्ष रबी व खरीफ की बैठक करने के निर्देश दिये। उन्होने जिलाधिकारी व एसएसपी को निर्देशित करते हुये कहा कि चारागाह भूमि को चिन्हित कर उन्हें कब्जामुक्त करें तथा उस भूमि पर मोटे अनाज, पशुओ के लिए नेपियर घास, हरा चारे की पैदावार की जाये।

IMG 20230721 WA0857

मंत्री जी ने जल निगम के अधिकारियो को प्रत्येक घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सा केन्द्रो पर एंटीवेनम इंजेक्शन तथा डाक्टरो की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

IMG 20230721 WA0839

 

उन्होने मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि मच्छरदानी का वितरण, एंटी लार्वा का छिड़काव तथा बीमारी न फैले इसके लिए उचित प्रबंध किये जाये।

मंत्री जी ने विद्युत विभाग के अधिकारी से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कितने घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है, की जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिलने पर उसे जल्द से जल्द बदला जाये, ढ़ीले विद्युत तारो को कसवाया जाये ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड तथा राशन वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी। डीसी मनरेगा से अमृत सरोवरो की स्थिति तथा मनरेगा में किये गये अच्छे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्होने हर ग्राम पंचायत में मनरेगा के माध्यम से गायो को रखने के लिए गौशेड बनाने के निर्देश दिये। उन्होने अपर नगर आयुक्त से शहर की सफाई व्यवस्था तथा जल भराव की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुये सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर महापौर हरिकांत आहलूवालिया, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, एमएलसी श्रीमती सरोजिनी अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20230721 175619 1

मेरठ थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर का रहने वाला युवक लापता।

शिवम कश्यप पुत्र स्व0 कन्हैया लाल कश्यप नि0 शिवशक्ति नगर ऊँचा टीला थाना ब्रहमपुरी मेरठ जिसकी उम्र करीब 25 साल है। जो दिनांक 13 जुलाई 2023 को घर से दिल्ली रोड पर कावड देखने के लिए गया था जो अब तक घर वापस नही आया है। जो के मानसिक रूप से थोडा कमजोर भी है।

जिसके चलते युवक के परिजनों ने काफी तलाश करने का प्रयास किया। लेकिन नही मिला। शिवम की बहन का कहना मेरे भाई का कही कुछ पता नही चला। मुझे डर है कि मेरे भाई के साथ कही कोई अनहोनी न हो जाये। आरोप है कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस कोई भी मदद करने को तैयार नहीं है। मेरे भाई के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।

IMG 20230721 175445 2

शिवम कुमार उम्र 25 वर्ष, कद 5 फुट 4 इंच, रंग गेहुआं, हरे रंग का लोवर पहन रखा है। जिस किसी को भी पता लगता है।
तो इस फोन नंबर 9528652252,, 7417761812,, 8755196496 पर सूचित करे।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular