Homeदेशविजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, मेरठ में...

विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, मेरठ में 62 स्थानों पर 12 हजार स्वयंसेवकों ने लिया भाग।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, मेरठ में 62 स्थानों पर 12 हजार स्वयंसेवकों ने लिया भाग।IMG 20221005 160317

Rashtriya Swayamsevak Sangh took out path movement on Vijay Dashami, 12 thousand volunteers participated at 62 places in Meerut.

 

पूरे देश में विजय दशमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी विजय दशमी पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम करता है। तो वहीं आज मेरठ में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महानगर इकाई ने अलग-अलग नगरों में कार्यक्रम किये और लोगों में एकता और सद्भावना स्थापित करने का संदेश देने के लिए पथ संचलन निकाला। आरएसएस के इन कार्यकर्ताओ का पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया ।

IMG 20221005 160302

मेरठ महानगर के में 62 स्थानों पर पथसंचलन निकाला गया जिनमे 12 हजार स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ये तस्वीरें हैं सावरकर नगर की। यहां भगवान वाल्मीकि धर्मशाला में लगने वाली सुदर्शन शाखा पर सावरकर नगर की सभी शाखाओं के स्वयंसेवक एकत्रित हुए फिर सम्पत के बाद गणगीत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता धर्मजागरण मंच क्षेत्रीय प्रमुख ईश्वर दयाल रहे। ईश्वर दयाल ने भारत माता, डा° केशव राव बलीराम हेडगेवार, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने अपने अपने शस्त्रों का पूजन भी किया। कार्यक्रम में देश भक्ति के गीत ने मानों इन तमाम स्वंयसेवकों में नई उर्जा भर दी हो।

IMG 20221005 160341

हाथों में भगवा ध्वज और दण्ड लेकर जब ये तमाम स्वयं सेवक ने आलोक विहार, होराम नगर, भगवतपुरा, गौरी पुरा, ब्रह्मपुरी, गौतम नगर, गणेश पुरी से होते हुए भारत माता की जयघोष के नारों के साथ पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने जब पथ संचलन किया तो संघ के घोष की ध्वनि सुनकर तमाम मौहल्ले के निवासी स्वागत के लिए अपने घरों से बाहर निकल गये। किसी ने अपने घर की छत पर खड़े होकर पुष्प वर्षा करते हुए इन स्वयंसेवकों का स्वागत किया तो किसी ने भारत माता की जयघोष के साथ गौरव बढ़ाया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कीजिए 👇

मेरठ महानगर संघचालक विनोद भारतीय का कहना है कि वैसे तो संघ कई त्यौहार मनाता है लेकिन विजयदशमी का त्यौहार संघ के लिए अपने आप में खास महत्व रखता है। क्योंकि आज ही के दिन 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। संघ को आज 97 वर्ष पूरे हो चुके हैंI आज ही के दिन भगवान श्रीराम ने रावण जैसे पापी का वध किया था तो आज ही मां दुर्गा ने महिषासुर को मार गिराया था। विनोद भारतीय का कहना है कि मेरठ महानगर में 62 जगह आज पथ संचलन निकाला गया है जिनमें 12 हजार स्वयंसेवकों ने भाग लिया है यह स्वयंसेवक जहां से भी गुजरे वहां लोगों में जोश भर गया और सभी के मुँह से निकला भारत माता की जय।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular