vijaybharat.in पर देखिए देश दुनिया की खबरे।
पुलिस और एटीएस ने एक आतंकी को मदरसे से किया गिरफ्तार। Police and ATS arrested a terrorist from a madrasa.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और एटीएस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसका आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध बताया जा रहा है। संदिग्ध आतंकी का नाम हासनथ शेख है। और वह बांग्लादेश के मालदा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को Up के सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के एक मदरसे से गिरफ्तार किया है।
दरअसल कोलकाता पुलिस ने फैजल अहमद उर्फ शाहिद मजूमदार नाम के एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार किया था। उससे मिले इनपुट के बाद सहारनपुर से हासनथ शेख को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि शाहिद से पूछताछ में हासनथ शेख के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस का मानना है कि अलकायदा के लिए दोनों नए सदस्यों की भर्ती में जुटे थे। दोनों आतंकी एक बड़ा संगठन खड़ा करना चाह रहे थे। एटीएस ने पिछले महीने बारासात के शासन में तलाशी अभियान चलाकर 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस को पता चला कि दोनो अलकायदा से जुड़े हैं।
इनमें से एक दक्षिण दिनाजपुर और दूसरा हुगली जिले के आरामबाग का रहने वाला था। सिर्फ शासन ही नहीं बल्कि दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर के दो लोगों को भी इसी संगठन से जुड़े होने के संदेह में कुछ सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था।
इनमें से एक को मुंबई से दूसरे को डायमंड हार्बर से पकड़ा गया था। एक का नाम समीर हुसैन और दूसरे का सद्दाम हुसैन है। पुलिस ने इस एक्यूआइएस से जुड़े आतंकियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रेस किया है। हालांकि बंगाल के कई निवासियों के साथ आतंकी संगठनों के नाम जुड़े होने से पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ती जा रही है। सहारनपुर पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं है।
v good Kolkata police