Homeशहर और राज्यदोस्त की हत्या कर शव को खेत में दफनाने का विडियो बनाया,...

दोस्त की हत्या कर शव को खेत में दफनाने का विडियो बनाया, शराब पिलाकर सीने में मारी गोली।

दोस्त की हत्या कर शव को खेत में दफनाने का विडियो बनाया, शराब पिलाकर सीने में मारी गोली।

IMG 20230917 153835

Made a video of killing a friend and burying the body in the field, made him drink alcohol and shot him in the chest.

मेरठ जनपद के फलावदा इलाके के बहजादका में 6 दिन से लापता उत्तमवीर को उसके 2 दोस्तों ने रंजिशन के चलते मार डाला। जानकारी के अनुसार दोस्तों ने युवक को पहले मिलने बुलाया। शराब पिलाई फिर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गन्ने के खेत में दबा डाला, और यही नहीं आरोपियों ने उस दौरान लाश को ठिकाने लगाने का वीडियो बनाया।

इसी वीडियो ने हत्या का राज खोला। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

IMG 20230917 155029

उत्तमवीर के छोटे भाई विनय ने बताया की “मेरे भाई को बैंक से लोन लेना था। 11 सितंबर को वह बैंक जाने के लिए घर से निकले। उन्होंने अपने परिचित मंगल की बाइक मांगी और बैंक चले गए। और बैंक से वापस आए, मंगल के घर बाइक खड़ी की, फिर उन्हें फोन करके बाइक वापस करने की जानकारी दी।

इसके बाद भाई कहां गए हमें पता नहीं चला, हमने हर जगह उनकी तलाश की। 12 सितंबर को फलावदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार उत्तमवीर को खोज रही थी। इस बीच, 14 सितंबर को भाई के दोस्त अक्षय और शुभम हमारे घर आए। दोनों ने मुझसे कहा- तुम्हारे भाई की हत्या हो चुकी है।

IMG 20230917 154238

मुझे मालूम है कि उसे मारकर कहां गाड़ा गया है। लेकिन मुझे उनकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया, इसके बाद भाई का एक और दोस्त आकाश हमारे घर आया। उसने मुझे एक वीडियो दिखाया, जिसमें अक्षय और शुभम भाई को दफनाते हुए दिखे।

आकाश ने वह जगह बताई जहां भाई को दफनाया गया था। मैंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा, भाई के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम में लाश 3 दिन पुरानी और गोली लगने से हुई हत्या का पता चला।

IMG 20230917 155043

आकाश से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शुभम और अक्षय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना का मास्टरमाइंड अक्षय ने बताया कि उत्तमवीर मुझसे चिढ़ता था। रंजिश रखता था।

कई बार मेरे साथ मारपीट कर चुका है। इसलिए मैंने ठान लिया था कि उसे ठिकाने लगाकर अपना बदला लूंगा। इस काम में मैंने शुभम की मदद ली। शुभम भी उत्तम से रंजिश रखता था। इसके लिए मैंने अवैध तमंचा भी खरीदा था, 11 सितंबर को उत्तमवीर को मिलने के लिए बुलाया। खेत में जाकर हम लोगों ने शराब पी।

IMG 20230917 153835 1

शराब पीने के बाद मैंने उत्तमवीर के सीने में गोली मार दी। उसके सिर में भी चोटें मारी। हत्या के बाद शव को दफना दिया। वहीं, हमनें दफनाते समय का वीडियो भी बनाया 14 सितंबर को नशे में यह वीडियो गलती से आकाश को दिखा दी और शेयर भी कर दी। आकाश ने मृतक के घरवालों को सारी कहानी बताई।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तमवीर अपने 2 दोस्त शुभम और अक्षय के साथ नशा करता था। दोनों दोस्त उससे रंजिश रखते थे। इसके चलते इन्होंने उसकी गोली मारकर हत्या की है। दोनों ने यह बात कुबूली है।

दोनों ने शव दफनाने के वक्त वीडियो बनाया, बाद में उसे अपने दोस्त को दिया। जिससे ये मामला सामने आया। इसी के आधार पर उनकी गिरफ्तारी करके जेल भेजा गया है। इनके पास से उत्तमवीर की घड़ी, मोबाइल, तमंचा, दफनाने का फावड़ा और बाइक को बरामद किया है। उत्तम को मारने के लिए इस्तेमाल हुआ अवैध असला कहां से खरीदा गया है उसकी भी जांच की जा रही है।

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन: अब छह यूनिट से ज्यादा राशन लेने वालों का भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ।

बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से दुष्कर्म की वारदात, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular