Homeशहर और राज्यमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 242 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 242 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 242 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।

IMG 20231016 195806

242 couples were benefited in the Chief Minister’s mass marriage programme.

उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन मेरठ के पर्यवेक्षण में दिनांक 16-10-2023 को प्रातः 09 बजे से भगवती फार्म हाउस, गोकुलपुर गढ़ रोड मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन कर 125 हिन्दु एवं 117 मुस्लिम कुल 242 जोड़ों को लाभान्वित किया गया।

IMG 20231016 195917

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र अग्रवाल मा0 सांसद मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र, अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैण्ट, श्रीमती राखी त्यागी सदस्य महिला आयोग उ0प्र0 सरकार, रविन्द्र तेवतिया पूर्व पार्षद, अतुल त्यागी ब्लाक प्रमुख खरखौदा, कौशल सिंह चौहान ब्लाक प्रमुख रजपुरा, अशोक त्यागी ब्लाक प्रमुख माछरा, ब्रहम सिंह ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ द्वारा उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया।

IMG 20231016 195903

कार्यक्रम में सुश्री नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ, सुश्री पंखुरी जैन जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मेरठ, शैलेश राय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मेरठ, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जनपद मेरठ, समस्त अधिशासी अधिकारी मेरठ व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20231016 195825

राजेन्द्र अग्रवाल सांसद अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैण्ट, श्रीमती राखी त्यागी सदस्य महिला आयोग द्वारा उ0प्र0 द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का गरीब व्यक्तियों के उपयोगी बताते हुए वर-वधु को शुभ आशिर्वाद के साथ उनके गृहस्थ जीवन के सुखमय हेतु आशीर्वाद दिया गया।

IMG 20231016 195806 1

सुनील कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ द्वारा बताया गया कि दिनांक 23 व 24 नवम्बर 2023 को पुनः जनपद मेरठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कैम्प प्रस्तावित है। इच्छुक व पात्र व्यक्ति योजना की वैवसाईट https://cmsvy.upsdc.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाईन कर सकते है। योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर 51000/- रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी। कन्या के बैंक खाते में 35000/- रूपये एवं 10000/- की विवाह संस्कार हेतु आवश्यक गृह उपयोगी सामग्री दी जायेगी तथा 6000/- रूपये विवाह कार्यक्रम आयोजन पर व्यय होंगे।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular