vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।
डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने वालों पर अब लगेगा जुर्माना।
Those who pour cow dung in drains by dairy operators will now be fined.
नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाने वालों पर अब जुर्माना लगाने का निर्देश दे दिया है। जानकारी के अनुसार, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसमें डेयरी संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। बतादें की टीम ने उन क्षेत्रों में विशेष रूप से निरीक्षण किया है जहां ऐसी समस्या देखी जाती है। निरीक्षण के समय जहां भी नालियों में गोबर मिलता है। उन डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी देते हुए नोडल अफसर सफाई व्यवस्था डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि मीनाक्षी पुरम और साकेत में 4 लोगों पर ₹25000 का जुर्माना लगाया गया है। बतादें कि बरसात के वक्त हर साल देखा जाता है कि नगर निगम द्वारा नालों की सफाई करवाई जाती है। उसके बावजूद भी शहर भर में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण डेयरी से निकलने वाला गोबर ही माना जाता है।
इसी दौरान नगर निगम की पहल का लोगों ने स्वागत करते हुए कहा है कि अगर नगर निगम द्वारा इसी तरीके से ठोस कार्रवाई की जाएगी तो शहर वासियों को जलभराव, गोबर की गंदगी से निजात मिल सकती है। कुछ लोगें ने संदेह जताते हुए ये भी कहा कि पहले भी नगर निगम द्वारा ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन यह सिर्फ एक-दो दिन तक ही सीमित रहते हैं।