हस्तिनापुर होगा आईकोनिक साईट के रूप में विकसित-जिलाधिकारी
हस्तिनापुर में बनेगा पुरातात्विक साईट म्यूजियम-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये म्यूजियम के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश
मेरठ 18.02.2022
भारत सरकार द्वारा देश के पुरातात्विक महत्व के पांच स्थलो को आईकोनिक साईट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जिससे पर्यटन, सर्वेक्षण आदि को बढ़ावा मिलेगा। इन पांच स्थलों में से जनपद का हस्तिनापुर भी शामिल है। जिसके लिए हस्तिनापुर में 05 एकड की भूमि पर पुरातात्विक स्थल म्यूजियम (आर्केलोजिकल साईट म्यूजियम) बनाया जायेगा। जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में हस्तिनापुर में पुरातात्विक साईट म्यूजियम बनाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि का जल्द से जल्द चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि हस्तिनापुर को आईकोनिक साईट के रूप मंे विकसित किया जायेगा। जिससे पर्यटन, सर्वेक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने बताया कि इसके लिए हस्तिनापुर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा पुरातात्विक स्थल म्यूजियम (आर्केलोजिकल साईट म्यूजियम) बनाया जायेगा। इस म्यूजियम में देश के गौरवशाली विरासत को तथा खुदाई में मिल रहे अवशेषो को भी प्रदर्शित किया जायेगा।
उन्होने उक्त म्यूजियम के लिए 05 एकड़ भूमि को चिन्हित करने के लिए एसडीएम मवाना, पर्यटन विभाग व एएसआई को निर्देशित किया। उन्होेने बताया कि जमीन चिन्हांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। म्यूजियम बनाने व उसमें प्रदर्शित की जाने वाली विभिन्न चीजो का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम मवाना अमित कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चैधरी, एसडीओ फोरेस्ट सुभाष चैधरी, आरएसओ जी0डी0 बारीकी, राजकीय संग्रहालयाध्यक्ष पतरू सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे
जिलाधिकारी ने मतगणना स्थलो के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किया टीमो का गठन
मेरठ 18.02.2022
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जनपद मेरठ में प्रथम चरण दिनांक 10 फरवरी 2022 को मतदान संपन्न होने के उपरांत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुनिश्चित कराने, मतगणना एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने मतगणना के दौरान मतगणना परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है।
उन्होने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 43-सिवालखास, 44-सरधना व 45-हस्तिनापुर के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि0वि0 के लिए मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन लो0नि0वि0 मेरठ, उप जिलाधिकारी/बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार तथा विधान सभा क्षेत्र 46-किठौर, 47-मेरठ कैन्ट, 48-मेरठ व 49-मेरठ दक्षिण के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल लोहियानगर हापुड रोड स्थित फल एवं सब्जी मंडी मेरठ के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, अपर नगर मजिस्टेªट चतुर्थ, मेरठ, अधिशासी अभियंता नगर निगम विकास कुरील, अधिशासी अभियंता प्रा0खंड लो0नि0वि0 मेरठ, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ब्रजपाल तथा सहायक अभियंता एमडीए विवेक शर्मा है।