Homeशहर और राज्यफीडबैक के आधार पर BJP जिले की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत...

फीडबैक के आधार पर BJP जिले की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है

हरिद्वार, 19 फरवरी। जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में चुनाव के पश्चात बैठक आयोजित कि गई बैठक में जिले की सभी विधानसभाओं में हुए मतदान की समीक्षा की गई डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संयोजको व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया फीडबैक के आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की सभी सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी संगठन का काम किया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं द्वारा सराहा गया जो कि भाजपा की जीत का बहुत बड़ा कारण होगा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने मिलकर प्रदेश में ऐतिहासिक योजनाएं चलाकर अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है और सरकार के द्वारा चलाई गई महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ समान रूप से सभी को मिला जन- जन तक पहुंची लाभकारी योजनाओं के द्वारा प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।

बैठक मे इस दौरान इस जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी संदीप गोयल , अमन त्यागी, अनामिका शर्मा, प्रवेश प्रिया, लव शर्मा, मनोज पवार, तेलू राम प्रधान, प्रदीप पाल, निपेंद्र चैधरी, नरेश प्रधान, राजेश सैनी, आशुतोष शर्मा ,योगेश चैहान, शोभाराम प्रजापति, संजय प्रजापति, मनोज नायक, रीमा गुप्ता, सोनू धीमान, विकासपाल ,डॉ सुभाष सैनी, राजबाला सैनी, विकास कुमार, जितेंद्र सैनी, सुबोध शर्मा, अनिमेष कुमार, दिनेश पांडे, पुष्पराज कुशवाहा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूदIMG 20220219 WA0395

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular