Homeशहर और राज्यदो जंगली हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक हाथी की मौत

दो जंगली हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक हाथी की मौत

हरिद्वार IMG 20220219 WA039419 फरवरी। राजाजी टाइगर रिजर्व में आपसी संघर्ष में घायल टस्कर की मौत हो गयी। मोतीचूर रेंज से सटे साहब नगर ग्रामसभा स्थित सौंग नदी में टस्कर का शव मिला है। बीती 17 फरवरी को मोतीचूर रेज के सत्यनारायण क्षेत्र में दो जंगली हाथीयों के बीच हुए संघर्ष में एक 55 वर्षीय हाथी की मौत हो गयी थी। जबकि संधर्ष में घायल हुआ एक हाथी घने जंगलों की और चला गया था।

हाथीयों के बीच हुए संघर्ष की घटना के बाद से ही मोतीचूर व कांसरो रेज की कई टीमें घायल हाथी की तलाश में जुटी हुई थी। बीती देर रात घायल हाथी की लोकेशन सांग नदी के पास मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के इलाज शुरू करने से पहले ही घायल हाथी ने दम तोड़ दिया। घायल की हाथी की मौत की सूचना के बाद वन विभाग के चिकित्सों की टीम द्वारा मौके पर ही मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया गया।

मोतीचूर रेंज के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि जंगलों में हाथीयों के बीच आपसी संघर्ष होता रहता है। लेकिन दो दिनों के भीतर संघर्ष में दो हाथीयों की मौत दुखदयी है। घायल हाथी को बचाने के लिए कई टीमें लगी थी। लेकिन ज्यादा घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular