Homeशहर और राज्यजाल तोड़कर भागा तेंदुआ, प्‍लाट में जा छिपा, आया नहीं काबू मे

जाल तोड़कर भागा तेंदुआ, प्‍लाट में जा छिपा, आया नहीं काबू मे

मेरठ ब्रेकिंग

जाल तोड़कर भागा तेंदुआ, प्‍लाट में जा छिपा, आया नहीं काबू मे

आपको बतादे की जनपद मेरठ के थाना पल्लपुरम क्षेत्र के पल्लवपुरम फेस 2 में आज एक घर में तेंदुआ घुसने से अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है वन विभाग की टीम ने तेंदुए को काबू में करने के लिए ऑपरेशन चला रखा है तेंदुआ को पकड़ने का ऑपरेशन सुबह से चल रहा है लेकिन अभी तक वन विभाग को कोई सफलता नहीं मिली है बताया जा रहा है कि जाल तोड़कर तेंदुआ मकान से निकलकर कॉलोनी के ही एक खाली प्लाट में जा घुसा है।

दरअसल, पल्लवपुरम में सुबह 7-8 बPicsart 22 03 04 20 34 36 430जे के बीच सड़क पर तेंदुआ नजर आया। लोगों ने हल्ला मचाया तो तेंदुआ 9 फीट की बाउंड्री वॉल फांदकर एक घर में घुस गया। जिस घर में तेंदुआ घुसा वहां हाहाकार मच गया। यह घर स्वप्निल का है। वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। घर में सुबह के समय उनकी मां आभा शर्मा, पत्नी ममता और 2 बच्चे थे। घर का मुख्य गेट बंद था। तभी अचानक तेज आवाज आई। तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार से छलांग लगाकर घर में जा घुसा। जैसे ही तेंदुआ घर में घुसने की जानकारी हुई तो अंदर से कमरे के दरवाजे बंद कर लिए। तेंदुआ बाहर पोर्च में बैठा था और पूरा परिवार एक कमरे में दुबककर बैठ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। दोनों टीम घर के बाहर पहुंच गईं। अंदर परिवार के लोग। बीच में तेंदुआ। बाहर वन विभाग की टीम जाल लगाकर बैठ गई। करीब दो घंटे के बाद तेंदुआ घर से निकलकर सड़क पर भागा, लेकिन वह जाल में उलझ गया। हालांकि, तेंदुए का गुस्सा देखकर वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। नतीजा यह हुआ कि 5 मिनट तक जाल में फंसा रहने के बाद तेंदुआ जाल से निकल गया।जाल से निकलते ही तेंदुआ सड़कों पर दौड़ने लगा। ऐसे में वहां भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। करीब 10 मिनट तक तेंदुआ इधर-उधर दौड़ता रहा। इसके बाद तेंदुआ वहां पास में ही एक खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच बैठ गया।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular