Homeदेशजनपद मे 1540 बूथों पर होंगी वेबकास्टिंग- जिलाधिकारी

जनपद मे 1540 बूथों पर होंगी वेबकास्टिंग- जिलाधिकारी

जनपद में 1540 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग-जिलाधिकारी

2625849 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग-जिला निर्वाचन अधिकारी

जनपद में सात पिंक बूथ व सात होंगे माॅडल बूथ-जिला निर्वाचन अधिकारी

मेरठ (सू0वि0) 08.02.2022
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के0 बालाजी ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुये बताया कि जनपद मेरठ में कुल 2625849 मतदाता है जिसमंे से 1428672 पुरूष मतदाता, 1196954 महिला मतदाता व 218 अन्य मतदाता है। उन्होने बताया कि जनपद में 2962 मतदेय स्थल (बूथ) है तथा 1172 मतदान केन्द्र है। उन्होने बताया कि सातो विधान सभा में मिलाकर कुल 80 प्रत्याशी है। उन्होने बताया कि 1540 बूथो पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। उन्होने बताया कि निर्वाचन को संपन्न कराने हेतु 283 सैक्टर मजिस्टेªट, 27 जोनल मजिस्टेªट तथा 39 स्टेटिक मजिस्टेªट बनाये गये है। उन्होेने बताया कि जनपद में 409 क्र्रिटिकल मतदान केन्द्र है। उन्होने बताया कि जनपद में प्रत्येक विधान सभा में 01-01 बूथ को पिंक बूथ (महिलाओ द्वारा संचालित) बनाया गया है तथा प्रत्येक विधान सभा में 01-01 बूथ को माॅडल बूथ भी बनाया गया है।
————————————————————————————————–

मा0 भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त किये विशेष व्यय प्रेेक्षक

मेरठ 08.02.2022
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा उ0प्र0 राज्य के लिए श्री बी0आर0 बाला कृष्णन (आईआरएस, रिटायर्ड, आई0आर0एस 83) को विशेष व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जिनका सीयूजी मोबाइल नंबर 9454421568 है। उन्होने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना विशेष व्यय प्रेक्षक को उनके सीयूजी नंबर पर दी जा सकती है।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular