Homeशहर और राज्यन्यूटीमा हॉस्पिटल द्वारा स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उ‌द्देश्य से...

न्यूटीमा हॉस्पिटल द्वारा स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उ‌द्देश्य से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया।

न्यूटीमा हॉस्पिटल द्वारा स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उ‌द्देश्य से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया।

IMG 20241026 192716

NUTEMA HOSPITAL, “Bringing New, Hope To Life, “health and happiness, Department of Breast and Endocrine Surgery,

IMG 20241026 192637

न्यूटीमा हॉस्पिटल को यह सुखद घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि समाज के हर वर्ग में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उ‌द्देश्य से ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया है।

IMG 20241026 192554

इस पखवाड़े के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2024 को आईएमए हॉल, मेरठ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्तन कैंसर से लड़ रहे मरीज़ों को उनके अदम्य साहस और इच्छाशक्ति के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जूझ रहे मरीज़ों की जीवन यात्रा और उनके साहस को सम्मान देना हमारे लिए एक गौरव की बात रही।

IMG 20241026 192539

इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, 25 अक्टूबर 2024 को शाम 7 बजे ब्रेडॉस-वप की एक ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न हिस्सों से आयुष विज्ञान और ब्रेस्ट कैंसर के क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया। चंडीगढ़ पीजीआई से डॉ. वीणू ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर, मैमोग्राफी के विषय में विस्तार से जानकारी दी और डॉक्टरों को तत्पर होने के लिए प्रशिक्षण दिया।

IMG 20241026 192502

इस जागरूकता अभियान में आगे बढ़ते हुए, 26 अक्टूबर 2024 को न्यूटीमा हॉस्पिटल में एक और सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर Chemo Nurses, Nankishore, Jahangir, Nitin, Parvej, Yaman, Rani, Bhawna, Anuradha, Parminder, को उनकी विशिष्ट सेवाओं और कैंसर मरीज़ों के प्रति किए गए निःस्वार्थ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

IMG 20241026 192447

 

इस पखवाड़े के संयोजक डॉ. सुधी अग्रवाल कांबोज ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज में स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति अलग-अलग तबकों में समर्पित व्यक्तियों को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए सम्मानित करना एक सराहनीय प्रयास है और इस प्रक्रिया में आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

IMG 20241026 192652

यह पूरा आयोजन न्यूटीमा हॉस्पिटल के प्रबंधन और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संभव हो पाया जो कि समाज में स्वास्थ्य और जागरुकता को स्थापित करने के प्रति हमारे समकालीन संकल्प को प्रदर्शित करता है।

IMG 20241026 192615

इस आयोजन में न्यूटीमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर्स व मेरठ के डॉक्टर्स ने इस आयोजन में भाग लेकर इसकी शोभ बढाई जैसे-डॉ रोहित कंबोज, डॉ वी बेम्बी, डॉ मीना बेम्बी, डॉ संदीप गर्ग, डॉ श्वेता गर्ग, डॉ अमित उपाध्याय, डॉ अनुपमा उपाध्याय, डॉ प्रियांक गर्ग, डॉ प्रियंका गर्ग, डॉ हरिराज तोमर, डॉ मुनेश तोमर, डॉ एच के डोगरा, डॉ दीप्ति डोगरा, डॉ विनोद शर्मा, डॉ अवनीत राणा, डॉ शालीन शर्मा, डॉ वत्सला शर्मा, डॉ संदीप कंसल, कैप्टन राजीव रस्तोगी, आदि सम्मिलित रहें।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular