Homeशहर और राज्य#Meerut पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, 6 गोकश गिरफ्तार। गाजियाबाद सहित कई...

#Meerut पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, 6 गोकश गिरफ्तार। गाजियाबाद सहित कई थानों में हैं मुकदमे दर्ज।

#Meerut पुलिस की गौकशों से मुठभेड़, 6 गोकश गिरफ्तार। गाजियाबाद सहित कई थानों में हैं मुकदमे दर्ज।

IMG 20240219 205310#Meerut police encounter with cow herders, 6 cow herders arrested. Cases are registered in many police stations including Ghaziabad.

मेरठ पुलिस की गौकशों से मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में गोली लगी है, वो घायल है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बतादे की पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार में सवार होकर 4 अपराधी मेरठ शहर से हापुड़ की ओर जा रहे हैं। इनके पास गौकशी के औजार, अवैध असलाह है। ये सभी परीक्षितगढ़ थाने पर गोकशी की घटना में वांटेड हैं। आज कहीं गोकशी करने जा रहे हैं। सूचना पर लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को चैक करने लगी। तभी सफेद रंग की गाड़ी दिखी जिसे पुलिस ने रोका लेकिन वो नहीं रुकी। कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने अपनी प्राइवेट और सरकारी मोटरसाइकिल से कार का पीछा किया चिंदौडी पुलिया से जलालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते में ट्यूबबेल के पास गाड़ी पेड़ से टकराकर रुक गई।

IMG 20240219 205951

कार सवार बदमाशों ने पुलिस से खुद को घिरा देखकर फायर कर दिया। पुलिस की तरफ से हुई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक गोाली आरोपी साबिर के दाहिने पैर में लग गई। वो वहीं घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। घायल को एमसीसी अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया। साबिर पुत्र तहसीन उर्फ तसलीम निवासी रामनगर परीक्षितगढ़ मेरठ के पास पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस मिला। पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पकड़ लिया। इनके पास से गोकशी के उपकरण भी मिले।

IMG 20240219 205310 1

पूछताछ में पकड़े गए बदमाश यामीन, रिहान, साबिर ने बताया कि हम लोग परवेज और अनस के साथ मिलकर परीक्षितगढ़ में घूमने वाले आवारा गाय, सांड़ को पकड़कर सुनसान जगह बांध देते। फिर रात को उनका कटान करके मांस गाड़ी में भरकर दुकानों पर बेचते थे। 5 फरवरी की रात भी हमने बाजौट के जंगल में कटान किया था। गोकशों ने और जगह भी कटान करने की बात कुबूली है अपने साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अन्य लोगों को अरेस्ट किया है, बाकी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है, मुकदमा दर्ज किया है।

IMG 20240219 205310 2

अरेस्ट किए गए आरोपी यामीन पुत्र शाहबुद्दीन पर मेरठ के लोहिया नगर थाना, परीक्षितगढ़ थाना, गाजियाबाद के मोदीनगर, इंद्रापुरम,, विजयनगर थाने में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह तहसीन उर्फ तसलीम पर गजरौला ज्योतिबा फुले नगर सहित लोहिया नगर और परीक्षितगढ़ थाना मेरठ में मुकदमे दर्ज हैं। साबिर पुत्र मजीद, रिहान पुत्र बाबू परवेज और अनस पर लोहियानगर, परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-

1. SHO संजय कुमार पाण्डेय थाना लोहियानगर मेरठ
2. उ0नि0 मुनेश कुमार शर्मा थाना लोहियानगर मेरठ
3. उ0नि0 दिनेश पाल सिंह थाना लोहियानगर मेरठ
4. उ0नि0 प्रशान्त कुमार थाना लोहियानगर मेरठ
5. है0का0 606 हरिओम गौतम थाना लोहियानगर मेरठ
6. है0का0 215 जगवीर सिह थाना लोहियानगर मेरठ
7. है0का0 916 रामपाल सिह थाना लोहियानगर मेरठ
8. है0का0 494 सुमित थाना लोहियानगर मेरठ
9. का0 1978 रोबी गौतम थाना लोहियानगर मेरठ।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular