Homeशहर और राज्यचमत्कारी जंगल में बसी है महादेव की नगरी, अंदर जाने के बाद...

चमत्कारी जंगल में बसी है महादेव की नगरी, अंदर जाने के बाद आजतक बाहर नहीं आए।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

चमत्कारी जंगल में बसी है महादेव की नगरी, अंदर जाने के बाद आजतक बाहर नहीं आए।

IMG 20230425 100821

Mahadev’s city is situated in a miraculous forest, after going inside, till date did not come out.

भारत में एक ऐसे जंगल है जहां एकांत जगह पर शिवजी का वास है। जी हां, आपको बतादे की मध्यप्रदेश में एक काफी घना जंगल है। जिसके बारे में आजतक कोई नहीं जान पाया। कुछ जानकारों का कहना है कि, यह जंगल शाम के बाद गायब हो जाता है। यदि कोई इस जंगल में भूलकर चला जाता है तो वापिस नहीं आता। यह जितना सुनने में भयानक लग रहा है उतना ही यह जंगल रहस्यमय है। यह जगंल कहां से शुरु है और कहां पर खत्म है। यह किसी को भी नहीं पाता और रात के समय यहां कुछ क्यों नहीं दिखता। इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है।

IMG 20230425 100549

बताते हैं कि, यहां वैज्ञानिकों की 8 टीम आ चुकीं हैं, लेकिन सभी अंदर जाने के बाद आजतक बाहर नहीं आए। यह एक सच्ची घटना है इस जंगल का रहस्य काफी सालों से उलझा हुआ है, कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो इसके बारे में पूरी कहानी जानता हो। इसका राज़ जानने वाला सिर्फ एक महादेव का भक्त है जोकि, कभी-कभी लोगों को रोड़ पर घूमते हुए नज़र आता है। बताया जाता है कि, वह शख्स दिखने में गरीब और मानसिक पीड़ित लगता है, लेकिन वह लोगों को इस जंगल के बारे में सच्चाई बताता है। साल 1972 में एक परिवार इसी रास्ते से महादेव के किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। अचानक उनकी कार के आगे वही शख्स आ गया और बोला कि, बाहर निकल तुझे महादेव नहीं बुलाया और कहा कि, तू मेरी एक सच्ची कहानी सुन। उसमें से घर का मुखिया बाहर निकला और कहा कि, हमें जाने दो आगे महादेव के दर्शन के लिए हमें जाना है। यह सुनकर वह शख्स बोला कि, अभी महादेव ने तुम्हें नहीं बुलाया। तुम सब मिलकर इस जंगल की सच्चाई सुनो। उनके परिवार को लगा कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से ठीक नहीं है उन्होंने गाड़ी की रफ्तार को तेज़ किया और आगे चले गए। थोड़ी-सी दूर पर जाकर बड़े ब्रेकर पर उन सबकी मौत हो गई। उसके बाद यह शख्स जंगल की ओर कहां चला गया पता नहीं। ऐसा होते हुए एक गांव वासी ने देखा और डरकर अपनी साइकिल तेज़ी से भागकर चला गया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद उस शख्स का राज़ खुला। जबसे ही वह शख्स लोगों को आते-जाते परेशान करने लगा, लेकिन रात के समय वह किसी को नज़र नहीं आता। गांव वासियों का मानना है कि, इस शख्स की आकस्मिन मौत इस जंगल में हुई होगी जिसकी वजह से इसकी रूह हर किसी को दिखती है और जंगल कि जानकारी देती है। कोई साधारण इंसान गायब नहीं हो सकता और ना ही जंगल में जा-आ सकता है, तो यह कोई मनुष्य नहीं रूह हो सकती है।

IMG 20230425 100610

काफी सालों से इस गांव को लेकर बातें हो रही है, लेकिन आजतक सरकार भी इस जंगल के बारे में पता नहीं लगा पाई, इसलिए इस जंगल का ना तो कोई नाम रखा गया है और ना ही इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी हासिल है। वहां के एक बुजुर्ग ने बताया कि, एक बार मेरा बेटा साहिल रावत इसी रास्ते से गुजर रहा था तो वह व्यक्ति उसको मिला। साहिल अपनी साईकिल से शहर की तरफ नौकरी करने जाता था। एक दिन साहिल अपनी नौकरी पर जा रहा था, अचानक वह व्यक्ति बीच सड़क पर आकर साईकिल रूकवाने लगा। साहिल ने साईकिल रोकी। जिसके बाद उस अनजान शख्स ने जंगल की सच्चाई बतानी शुरू की। उसने कहा कि, यह जंगल सिर्फ महादेव का है यहां पर उनका वास है यदि कोई उनके इस जंगल में आता है तो वह उसको बिल्कुल नहीं बक्सते। एक बार मैंने यह गलती कर दी थी। मैं भगवानों के प्रति बिल्कुल भी आस्था नहीं रखता था। एक दिन मुझे शिकार करना था। जिसके लिए में इस जंगल में चला गया। मैंने देखा यहां हर तरीके के जानवर हैं जिन्हें शायद हम जानते भी नहीं है। मुझे एक बहुत खूबसूत खरगोश दिखा जिसका पीछा में काफी देर तक करता रहा। पीछा करते-करते में जंगल के बीच में कब पहुंच गया। मुझे पता नहीं चला। उस समय मेरे पास शिकार करने के लिए तीर कामना था। जिससे मैं काफी सालों से शिकार करता आ रहा था। अचानक मुझे एक बड़ा बकरा नज़र आया जिसका शिकार करने के लिए मैं आगे बढ़ा। वह बकरा काफी देर से एक ही स्थान पर खड़ा था। जैसे ही मैंने तीर कामना चलाया तो वह उस बकरे के आर-पार होकर वहां पर विराजमान शिवलिंग पर जाकर लगा। जिसके बाद मेरी आंखों की रोशनी चली गई और मैं भटकता हुआ इस रास्ते पर आया। मेरी आंखों से खून की नदियां बहने लगी मदद की पुकार की, लेकिन किसी ने भी मेरी मदद नहीं की।

IMG 20230425 100821 1

यह कहानी सुनने के बाद साहिल को लगा शायद महादेव का दंंड है जो यह शख्स मिला, फिर इसके बाद उस शख्स ने बोला कि, तुम जानते हो मैं कौन हूं, साहिल ने कहा, नहीं, फिर उस शख्स ने बताया कि, मैं अब इस दुनिया का नहीं हूं, मेरी रूह महादेव की भक्ति करती है और उनकी शक्ति को बताना मेरा काम है जो मैं काफी सालों से कर रहा हूं। यह सुनकर साहिल घबरा गया और वापिस अपने घर की ओर चला गया। घर पहुंचकर उसने अपने परिवार को पूरी कहानी सुनाई। घरवालों ने कहा कि, ठीक है तुम भगवान के आगे हाथ जोड़ों तुम्हें कुछ नहीं होगा, लेकिन अगले ही दिन साहिल कहां, कब, किसके साथ गया। यह किसी को नहीं पता। घरवालों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई तब भी साहिल का कोई पता नहीं चला। साहिल का यूं बिन बताए गायब होना आजतक राज़ ही बना हुआ है। गांव वालों का मानना है कि, साहिल भी महादेव की नगरी में पहुंच गया है। इसलिए अब इस कहानी को कोई भी किसी के साथ साझा नहीं करता, लेकिन उस शख्स का सिलसिला आज भी इस सड़क पर चल रहा है। जिसकी वजह से यहां पर लोगों की आवाजाही कम है।

UP सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा’

IMG 20230425 100528

UP सीएम योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करने आज शामली जनपद पहुंचे हैं। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया और मंंच से पिछले सरकारों पर जमकर हमले बोले। सीएम योगी खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करने के लिए पहुंचे हैं। यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा। वहीं जिले में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है।

पहले व्यापार पर होती थी गुंडा टैक्स की वसूली
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करिए पहले शामली की क्या स्थिती रहती थी। कैराना से व्यापारियों का पलायान, नौजवानों को रोजगार नहीं थी। व्यापार पर जबरन गुंडा टैक्स की वसूली होती थी। और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी

आज कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है
पीएम मोदी के के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता आज कांवड़ यात्रा निकलती है। आज दंगा नहीं, गुंडा टैक्स नहीं, बल्कि गुंडा टैक्स वसूली करने वालों की गर्मी शांत हो गई। मैंने कहा कि बेफिक्र होकर काम करिए। मैं माताओं और बहनों का आभारी हूं, जिन्होंने सुरक्षा की गारंटी की बात पर कमल के फूल पर मतदान किया। मैं पिछली बार आया था तो कहा था कि 10 मार्च 2022 को जब ईवीएम खोलेंगे तो कमल ही कमल नजर आएगा। मैंने कहा था कि गर्मी शांत हो जाएगी, वैसे भी मौसम बहुत सुहावना हो गया है। गुंडा टैक्स वसूली करने वाले अब नजर नहीं आते, कहां चले गए कोई नहीं जानता। कोई आंसू बहाने वाला थी नहीं है। आज कांधला, कैराना की रौनक अलग ही नजर आती है।

प्रत्याशी जीते तो बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी डबल इंजन की सरकार
सीएम योगी ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज उत्तर प्रदेश ‘वन मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट’ की योजना पर आगे बढ़ रहा है। मैं अपील करने आया हूं, पहले दंगा होता है, सबको वोट चाहिए था, उन्हें बेटियों की, व्यापारियों की चिंता नहीं थी, लेकिन मैं आज आपसे कहने आया हूं कि हमारी सरकार में जो शामली के कांधला, झेलम, जलालाबाद समेत सभी नगर पंचायतों में भाजपा के प्रतिनिधि जीते तो डबंल इंजन की सरकार बुलट ट्रेन की गति से काम करेगी।

सीएम ने जनता से पूछा- युवाओं के हाथों में तमंचे चाहिए या टैबलेट
छह वर्ष पहले दंगों की आग और कर्फ्यू का कलंक न बेटियों का सम्मान न व्यापारियों का ध्यान था। आज मैं आपसे अपील करने आया हूं कि आखिर हम अपने युवकों को कैसा चाहते हैं हमारे युवाओं के हाथों में तमंचे होने चाहिए या टैबलेट। हमें गोलियों वाली गलियां चाहिए या भजन संध्या बजने वाली गलिया चाहिए। संड़ाध मारती गलियां चाहिए या सुंदर और स्मार्ट शहर चाहिए। हमने जो कहा वो कर दिखाया है।
सीएम बोले- नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा
आज कैराना से पलायन नहीं होता। मैं खुद वहां गया और पूछा कि बेटी सुरक्षित हो तो उसने जवाब दिया कि डर कैसे लगेगा, प्रदेश बाबा के सुरक्षित हाथों में जो है। मैं पूछना चाहता हूं कि शोहदों का आतंक चाहिए या सेफ सिटी? हमारे युवाओं के हाथों में टैबलेट होने चाहिए या फिर तमंचे। आज व्यापारियों से रंगदारी कोई नहीं वसूल कर सकता। नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा। अब माफिया नहीं, मोहत्सव का प्रदेश है यूपी। कहा कि कर्फ्यू वाले भी वोट मांगने आए होंगे लेकिन इनका विश्वास नहीं करना।

बोले- माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज माफियाओं के लिए दो आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं बचा। कैराना में पलायन कर गए व्यापारी वापस आ गए। रंगदारी मांगने वाले अब कहीं दिखाई नहीं देते। शामली में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। बेटी सुरक्षित हैं, पहले बेटियां स्कूल जाती है। यह कार्य भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। सपा और बसपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्हें सिर्फ वोट से मतलब था। जनता की कोई चिंता नही थी। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने का आह्वान लोगों से किया।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular