Homeशहर और राज्यप्रेमिका का गला रेतकर, मासूम बच्चे की भी हत्या कर शव को...

प्रेमिका का गला रेतकर, मासूम बच्चे की भी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

प्रेमिका का गला रेतकर, मासूम बच्चे की भी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।

IMG 20241014 202602

After slitting the throat of his girlfriend, he also killed her innocent child and buried the body in the field.

मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के ब्रज विहार कॉलोनी में रविवार शाम प्रेमी ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाते हुए दौड़ी और गिर गई। आरोपी महिला के तीन साल के बेटे को भी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

IMG 20241014 202509

वहीं छानबीन में पता चला कि आरोपी ने चंद ही घंटों बाद मासूम बच्चे की भी हत्या कर डाली और उसके शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा महिला(30) का प्रेम-प्रसंग पड़ोसी युवक से काफी समय से चल रहा था। महिला का पति दूसरे शहर में नाैकरी करता है। रविवार को महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

IMG 20241014 202537
शाम करीब साढ़े सात बजे महिला परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में प्रेमी से मिलने पहुंच गई। और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रेमी ने किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में महिला दौड़ती हुई मदद के लिए चिल्लाने लगी।

इस दौरान कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। महिला ने अपना नाम-पता बताते हुए कहा कि युवक ने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह नीचे गिर गई। आरोपी महिला के बेटे को भी अपने साथ ले गया। महिला का मोबाइल भी गायब है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही शिकायत वापस ले ली थी।

रात करीब 12 बजे तक भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया है। वहीं आरोपी प्रेमी फरार है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया वार, घायल पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी फरार हो गया।

IMG 20241014 202434

The husband attacked his wife with an axe, the injured wife died and the accused fled.

दरसल कुछ दिनों पहले अगासमार में चरित्र शंका पर पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा कर घायल कर दिया था। वहीं बीच-बचाव करने आए पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर आरोपी फरार हो गया था। घटना में आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसे इलाज के लिए पहले खरसिया हॉस्पिटल में भर्ती किया था। इसके बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया। जहां 10 दिनों के इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।

रायगढ़ के जोबी चौकी क्षेत्र के अगासमार निवासी श्याम कुमार धनवार ने चरित्र शंका करते हुए सो रही पत्नी सुशीला धनवार की गर्दन पर टंगिया से वार कर दिया। आरोपी के पिता जगतराम धनवार ने बताया कि शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। इस पर श्याम ने उसके भी सिर पर वार कर दिया।

अपनी पत्नी और पिता पर धारदार टांगी से वार कर आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। उसे पुलिस ने घटना के बाद जंगल से गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया था। घायलों को इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी था। जहां रविवार सुबह महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग दर्जकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पत्नी के साथ पति के दोस्त का अवैध संबंध, समझाने पर भी नहीं माना तो युवक ने की हत्या।

IMG 20241014 202448

Husband’s friend had an illicit relationship with his wife; when she did not listen even after explaining, the young man killed her.

दरसल एक मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी की पत्नी को मृतक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

कई बार कहने पर भी वह उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। इससे नाराज होकर पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को गोली मारी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आठ अक्टूबर को शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर कांधला के रहने वाले करीब 20 साल के अमन लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था उसे गोली मारी गई थी।

गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया और हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया गया था। शनिवार को चेकिंग के दौरान दो हत्यारोपी गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान अदनान और आसिफ के तौर पर हुई।

अभियुक्त अदनान ने पूछताछ में बताया कि उसने परिजनों के विरुद्ध जाकर एक युवती से लव मैरिज की थी मृतक अमन ने उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था और उसे फोन करके परेशान करता था कई बार अमन को समझाया कि पत्नी से दूर रहे लेकिन वह नही माना।

जिसके बाद अपने दोस्त आसिफ और दिलशाद ने अमन की हत्या करने की प्लानिंग बनाई।अदनान ने ही फोन कर अमन को बुलाया था और कार में लेकर चले गए। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में अदनान ने बताया कि गाड़ी से उतारने के बाद भी समझया कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे लेकिन वह नहीं माना इससे ताव में आकर उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर अमन को गोली मार कर हत्या कर दी।

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी सहित अन्य देशों के 12 किन्नर महाकुंभ में बनेंगे जगद्गुरु और महामंडलेश्वर।

IMG 20241014 202420

12 eunuchs from America, Britain, France, Germany and other countries will become Jagadguru and Mahamandleshwar in Maha Kumbh.

दरसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में किन्नर अखाड़ा अब विदेशों में भी अपने विस्तार की तैयारी कर रहा है। महाकुंभ 2025 के अवसर पर, किन्नर अखाड़े ने 7 देशों के किन्नरों को महत्त्वपूर्ण उपाधियों से सम्मानित करने की योजना बनाई है। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के अनुसार अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी सहित अन्य देशों के 12 किन्नर महाकुंभ में जगद्गुरु और महामंडलेश्वर बनेंगे।

डांसर को फ्लैट में बंधक बनाकर रपे का मामला, नौकरी दिलाने का झांसा देकर आगरा बुलाया था।

IMG 20241014 202401

Case of rape of a dancer by keeping her hostage in a flat; she was called to Agra on the pretext of getting her a job.

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी शहर की डांसर को आगरा के एक फ्लैट में बंधक बनाकर रेप मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति पुलिस की गिरफ्तार में है। शुरवाती जांच में सामने आया है की आरोपी दंपति सेक्स रैकेट के धंधे में लिप्त हैं। डांसर को प्रलोभन दे दंपति डांसर देह व्यापार में उतरना चाहते थे। पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है

लोनी, गाजियाबाद की डांसर ने ताजगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। डांसर ने आरोप लगाया कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मालती गुप्ता ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आगरा बुलाया था। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया और उसके साथ बलात्कार किया गया बनाए गए। इसके बाद उसे अन्य लोगों से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह पता चला कि विनय गुप्ता और उसकी पत्नी ने ताजगंज के एक पॉश इलाके में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था, जहां से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। फ्लैट पर लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आस-पास के लोगों को भी शक होने लगा था।

इस सेक्स रैकेट में स्थानीय लड़कियों के साथ-साथ दूसरे शहरों से भी लड़कियों को लाया जा रहा था। उन्हें नौकरी का लालच देकर इस घिनौने धंधे में धकेला जा रहा था। पुलिस अब उन लड़कियों से संपर्क कर रही है, जिन्हें इस रैकेट ने अपना शिकार बनाया है।

पुलिस ने विनय और मालती गुप्ता के मोबाइल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शंस की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि इस सेक्स रैकेट के तार आगरा के बाहर भी जुड़े हो सकते हैं और इसमें कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

ताजगंज में इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियाँ इलाके की शांति और सुरक्षा को प्रभावित कर रही हैं। इलाके के नागरिकों और महिला संगठनों ने प्रशासन से इस मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

पुलिस अब इस रैकेट से जुड़ी अन्य पीड़िताओं की पहचान करने में जुटी है। साथ ही, जिन लोगों के तार इस नेटवर्क से जुड़े हैं, उन सभी पर कार्यवाही की जा सकती है।

रेलवे स्टेशन में बेहोश मिली दो महिलाएं, RPF जवानों के उड़े होश। अज्ञात व्यक्ति ने नमकीन चाय व कुछ खाने-पीने की चीजें खिलाई थीं।

IMG 20241014 202344

Two women found unconscious at the railway station, RPF jawans shocked

जानकारी के अनुसार 2 महिला यात्री जहरखुरानी का शिकार हो गईं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अचेत देख RPF आरपीएफ ने उठाया। होश में आने के बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। रीवा स्टेशन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने नमकीन चाय व कुछ खाने-पीने की चीजें खिलाई थीं। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें कुछ भी नहीं मालूम है। वह यह भी कहती रहीं कि बिलासपुर कैसे पहुंच गईं, जबकि उन्हें शहडोल जाना था। मामले की सूचना देने के बाद स्वजन बिलासपुर पहुंचे। इसके बाद उन्हें लेकर लौट गए।

IMG 20241014 202328

मामला रविवार का है। दोपहर दो बजे जोनल स्टेशन में ड्यूटी स्टाफ ने प्लेटफार्म छह में गश्त के दौरान देखा कि दो महिलाएं अचेत अवस्था में सोई हुई थीं। इसके अलावा उनका लगेज अलग रखा था। जगाने पर भी नहीं उठीं। तुरंत पाली अधिकारी को सूचना दी

दोनों महिलाओं को निरीक्षक राजेश वर्मा, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह एवं जीआरपी स्टाफ ने अटेंड किया। इसके अलावा स्टेशन मास्टर को भी जानकारी दी गई। दोनों महिलाओं को प्लेटफार्म नंबर छह से व्हीलचेयर के माध्यम से बिलासपुर स्टेशन में स्थित चिकित्सा कक्ष में लाया गया डाक्टर ने जांच की।

महिलाओं के बैग की जांच करने पर शनिवार का रीवा से शहडोल तक का टिकट मिला। आधार कार्ड से दोनों की पहचान सुन्दर बाई गोले व फूलबती बाई गोले निवासी वार्ड नंबर 17 हनुमान मंदिर के पीछे शहडोल मध्य प्रदेश के रूप में हुई। उस समय तक थोड़ा होश आने पर महिलाओं ने बताया कि उन्हें ट्रेन नंबर 18248 से रीवा से शहडोल तक जाना था।

रीवा स्टेशन के प्लेटफार्म में एक अनजान व्यक्ति उनके पास आया और बातें करने लगा। उसने कहा कि वह भी उसी गाड़ी में जाएगा। ट्रेन में दोनों महिलाओं के साथ जाकर बैठ गया और बातें करने लगा। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति ने महिलाओं को कुछ खाने पीने का सामान, नमकीन चाय दिया।

थोड़ी देर बाद वह अचेत होने लगी। जिस पर अनजान व्यक्ति ने दोनों महिलाओं को सीट पर सोने के लिए कहा। दोनों महिला यात्री सो गईं। इसके आगे का कुछ याद नहीं। वह हैरान थीं कि बिलासपुर स्टेशन कैसे पहुंच गईं। इस पर महिला यात्रियों के स्वजन को सूचना दी गई। स्वजन उन्हें यह कहकर ले गए कि वापस पहुंचकर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

गुजरात में पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकीन, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

IMG 20241014 202317

Cocaine worth Rs 5000 crore seized in Gujarat, major police action.

दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने कोकीन तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी है। एक संयुक्त अभियान के तहत दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस की टीम ने रविवार को 5,000 करोड़ रुपये मूल्य की 518 किलोग्राम कोकेन बरामद की है। पुलिस का संयुक्त अभियान गुजरात के अंकलेश्वर में चलाया गया। इसके साथ ही दिल्ली और गुजरात में एक पखवाड़े के भीतर 13,000 करोड़ रुपये मूल्य की 1,289 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक थाईलैंड मारिजुआना’ जब्त की गई है।

इससे पहले एक अक्टूबर और 10 अक्टूबर को भी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। दरअसल, रविवार 13 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस ने अंकलेश्वर में एक दवा कंपनी में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान 518 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है।

IMG 20241014 202303

इस कोकीन की कीमत 5000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस की टीमों ने बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की खेप पकड़ी है। बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महिपालपुर में तुषार गोयल नाम व्यक्ति के गोदाम पर छापेमारी की थी।

इस दौरान गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप को जब्त किया गया था। वहीं इसी क्रम में जांच के दौरान 10 अक्टूबर को भी दिल्ली के रमेश नगर की एक दुकान में छापेमारी की गई। यहां से लगभग 208 किलो अतिरिक्त कोकीन बरामद हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि बरामद मादक पदार्थ फार्मा सलूशन सर्विसेज नाम की कम्पनी का था। यह मादक पदार्थ गुजरात के अंकलेश्वर की अवकार ड्रग्स लिमिटेड कम्पनी से आया था। इस मामले में अब तक कुल 1,289 किलोग्राम कोकेन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक थाईलैंड की मारिजुआना बरामद हो चुकी है, जिसकी कीमत 13,000 करोड़ रुपये है।

मेरठ में छात्रा बनी एक दिन के लिए जिलाधिकारी। फरियादियों की समस्या सुन दिए संबंधित को कार्यवाही के निर्देश।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular