Homeशहर और राज्यजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति प्रोत्साहन परिषद...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति प्रोत्साहन परिषद समिति की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी जिला पर्यटन एवं सस्कृति प्रोत्साहन परिषद समिति की बैठक
26.05.2022 आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं सस्कृति प्रोत्साहन परिषद समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पर्यटन प्रोत्साहन एवं पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में पर्यटन प्रोत्साहन का गठन किया गया। उन्होने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में पर्यटन योजनाओं के क्रियान्वयन में त्वरित निर्णय तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय, पर्यटन विकास की नवीन सम्भावनाओं के अन्वेषण, पर्यटन उद्योग की समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक प्रगति लाया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिससे कि जनपद मेरठ को एक सुगम्य पर्यटन गन्तव्य केन्द्र के रूप में विकसित किया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0प्र0 परिवहन निगम, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण पुरातत्व अधिकारी एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।IMG 20220526 WA0387IMG 20220526 WA0388

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular