Homeपॉलिटिक्स#Yogi@सरकार जर्जर विद्युत तारों से दिलाएगी छुटकारा, त्योहारों पर विशेष सुरक्षा बरतने...

#Yogi@सरकार जर्जर विद्युत तारों से दिलाएगी छुटकारा, त्योहारों पर विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश।

www.vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#Yogi@सरकार जर्जर विद्युत तारों से दिलाएगी छुटकारा, त्योहारों पर विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश।IMG 20221021 232958

Yogi government will get rid of dilapidated electrical wires

हादसों पर लगाम लगाने के लिए पीवीवीएनएल की विशेष तैयारी

IMG 20221021 232915

जनपद मेरठ, 21 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी सरकार ने जनता की सुविधा को देखते हुए निर्बाध गति से बिजली सेवा तो शुरू की है। साथ ही अब प्रदेश में बिजली के जर्जर तारों से होने वाली दुर्घटना को कम करने के उपाय भी निकाल लिए गए हैं।

IMG 20221021 232859

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने इसकी पूरी योजना बना ली है। इसके लिए समिति गठित की गई है। इस समिति के सर्वे के बाद जर्जर तारों की मरम्मत की जाएगी। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं जर्जर तार दिखाई दे तो वह 1912 पर कॉल करके बताएं, ताकि इसकी मरम्मत कराई जा सके।

IMG 20221021 232931

बांस बल्लियों से मिलेगा छुटकारा।
पिछले दिनों हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विद्युत समिति की बैठक में हाईटेंशन लाइन से होने वाली दुर्घटना को रोकने के उपाय निकालने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों का कहना है कि पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में टीम बनाकर सर्वे कराया जा है, ताकि जर्जर एचटी लाइन की मरम्मत कराई जा सके। इतना ही नहीं जिन इलाकों में तार विद्युत पोल की बजाय बांस बल्ली के सहारे लगाए गए हैं, उन्हें भी तुरंत हटा लिए जाएं।

IMG 20221021 232848

मेरठ से की जा रही है अभियान की शुरुआत
अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत सबसे पहले मेरठ से की जा रही है। यहाँ विद्युत समिति बनाकर सर्वे कराया जा रहा है कि कहाँ कहाँ जर्जर तार हैं और कहाँ कहाँ बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसे जल्द से जल्द सुधारकर जनता को बड़ी राहत दी जाएगी। इसके बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के हर जिले को जर्जर तारों से मुक्ति दिलाई जाएगी, ताकि जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल जाए और जर्जर तारों से छुटकारा मिलने के बाद हादसों पर भी लगाम लगाई जा सके।

 

WhatsApp Image 2022 08 01 at 5.33.03 PM
Vijay Bharat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular