Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeबिज़नेसजोन ए 2 में अवैध फैक्ट्री के निर्माण पर कार्यवाही करने से...

जोन ए 2 में अवैध फैक्ट्री के निर्माण पर कार्यवाही करने से एमडीए पीछे क्यों।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

जोन ए 2 में अवैध फैक्ट्री के निर्माण पर कार्यवाही करने से एमडीए पीछे क्यों।

IMG 20230218 121716

एमडीए उपाध्यक्ष के सख्त आदेश होने के बाद भी अवैध निर्माण कर्ताओं के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है।

बतादे की मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जोन A,2 क्षेत्र के साई पुरम में लगभग 700 वर्ग गज एरिया में एक अवैध फैक्ट्री का निर्माणकार्य नियमों को ताक पर रख कर धड़ल्ले किया जा रहा है। जिसके चलते प्राधिकरण की तरफ से सील की कार्यवाही तक नहीं की जा रही है।

Picsart 23 02 18 12 21 38 478

अगर प्राधिकरण इस अवैध फैक्ट्री पर कार्यवाही करता है तो एमडीए को शमन शुल्क के रूप में लाखों रूपये के राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। आखिर क्यों? यह सोचने का विषय है।?

जोन ए 4 क्षेत्र के मंगत पुरम में अवैध कालोनी में व्यवसायिक फ्लैटो का निर्माण, कार्रवाई शून्य।

IMG 20230218 093407

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जोन ए 4 क्षेत्र के मंगत पुरम में अवैध कालोनी में व्यवसायिक फ्लैट बिक्री हेतु तैयार किए जा रहें है। जिसमे प्राधिकरण की तरफ से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तो बहुत दूर की बात है। अभी तक सील की कार्रवाई तक नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो इस अवैध कॉलोनी पर किसी उच्च अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त बताया जा रहा है। जिसके चलते प्राधिकरण भी इनके आगे नतमत्सक दिखाई दे रहा है। और किसी प्रकार की सरकारी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश है। की किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चाहे उसमे कोई भी लिप्त क्यों न हों। बावजूद प्राधिकरण की कार्रवाई सुनने क्यों हैं।?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular