Vijay bharat news उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ पहुंचे रेलवे बोर्ड पैसेंजर सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद रत्न, सिटी और कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड की पैसेंजर सर्विसेज कमेटी ने दोपहर 12 से एक बजे तक कैंट और सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कैंट स्टेशन अधीक्षक उपेंद्र सिंह से स्टेशन पर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने यात्री सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। सिटी और कैंट स्टेशन पर कमेटी के निरीक्षण को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई थी। एस्केलेटर, लिफ्ट
आदि सुविधाओं को शुरू कर दिया गया।
इसके अलावा उन्होंने प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शौचालय में कूड़ेदान रखने के भी निर्देश दिए।
Ground reported