Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यकांप उठी लोगों की रूह, पूजा करने घर से निकले व्यापारी की...

कांप उठी लोगों की रूह, पूजा करने घर से निकले व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

कांप उठी लोगों की रूह, पूजा करने घर से निकले व्यापारी की हत्या कर पेड़ पर लटकाया।

IMG 20230407 005616

The soul of the people trembled, the businessman who came out of the house to worship was killed and hanged on a tree.

पूजा करने के लिए घर से निकले व्यापारी की हत्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने के बाद आग लगा दी गई। खेत में पेड़ के नीचे ही व्यापारी का अधजला शव पड़ा मिला। गला घोंटने के बाद फांसी के फंदे पर लटकाने की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। इस हत्याकांड से आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई।

IMG 20230407 005616 1

बतादे की बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला के रहने वाले बलराज सिंह चौहान (55) की नहटौर में सरिया-सीमेंट की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे बलराज सिंह गांव के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए। इसी समय पूजा के लिए जाना उनकी दिनचर्या में शामिल था।

करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब बलराज सिंह चौहान घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी माया देवी तलाश करते हुए मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में बलराज सिंह नहीं थे, जबकि उनकी चप्पल और पूजा की थाली वहां पड़ी मिली। उनके साथ तमाम गांव वाले भी खोजबीन में जुट गए।

IMG 20230407 005639 1

लगभग 7 बजे के करीब खेत में मिट्टी भरने जा रहे एक किसान ने पेड़ पर लटके हुए एक व्यक्ति को जलते हुए देखा, उस किसान ने गांव में दौड़ कर यह खबर दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बलराज सिंह का शव पेड़ के नीचे पड़ा आग में जल रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने मौके पर मिले अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, एएसपी देहात राम अर्ज ने भी मौका मुआयना किया।

IMG 20230407 005700

आशंका जाहिर की जा रही है कि गला घोंटकर हत्या किए जाने के बाद शव को रस्सी के फंदे में पेड़ पर लटका दिया, इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई होगी। वहीं मौके पर रस्सी का फंदा भी जला हुआ मिला है। जिससे अनुमान लगाया गया कि फंदा जल जाने की वजह से शव जलते-जलते नीचे गिर गया। उधर, मृतक बलराज सिंह चौहान की पत्नी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के ही विजय सिंह व उसके भाई पवन पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार व्यापारी बलराज सिंह हर रोज गांव के मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए जाते थे। मंदिर जाते समय ही बलराज सिंह ने पड़ोस के ही रहने वाले विजय को गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तब बलराज सिंह ने गलत काम बताते हुए ऐसा नहीं करने की हिदायत दी थी। मृतक की पत्नी ने तहरीर में इस बात का जिक्र करते हुए कहा है कि विजय सिंह को किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी थी। यह बात बलराज सिंह ने अपनी पत्नी समेत गांव के चार पांच लोगों को भी बता दी थी।

IMG 20230407 005639

बताया जा रहा है कि इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत होने की भी चर्चा थी। माना जा रहा है पंचायत में महिला के साथ देख लिए जाने की बात खुलने और बदनामी के डर से आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दे डाला। बताया जा रहा है कि पूरा गांव घटनास्थल पर मौजूद था, जबकि हत्यारोपी को गन्ना क्रय केंद्र पर देखा गया। हत्यारोपी विजय गन्ना तौलने के लिए सवेरे ही क्रय केंद्र पर पहुंच गया था। जिससे किसी को शक भी नहीं होने पाए।

बलराज सिंह को मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद घर लौटकर हवन भी करना था। हवन में शामिल होने के बाद शास्त्री भी घर पहुंच गए थे। लेकिन बलराज सिंह मंदिर जाने के बाद घर ही नहीं लौट पाए। घर में रखा हवनकुंड यूं ही रह गया। माना जा रहा है कि हत्यारोपी मंदिर से ही बलराज सिंह को उठाकर ले गए होंगे।

IMG 20230407 010127

मृतक बलराज सिंह के घर में बुजुर्ग मां कृष्णा व पत्नी माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में गांव में ही विजय सिंह और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपी विजय सिंह को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

दुनिया मे भगवान है कि नहीं, अगर आपको भी यही जानना है, तो ये वीडियो सिर्फ आप ही के लिए है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular