श्रृंगार कर दुल्हन करती रही अपने दूल्हे का इंतजार, दूल्हा और बराती गायब, चौंकाने वाला मामला आया सामने
दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए और श्रृंगार कर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। ना तो दूल्हा आया और ना ही बाराती। यह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।
बतादे की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई और दुल्हन के साथ ही उसके परिजनों के सारे अरमान भी चकनाचूर हो गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने, शादी के नाम पर धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामला दर्ज करा दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खताड़ी निवासी एक युवती की शादी UP के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोईन से तय हुई थी। जिसके चलते 6 जुलाई को बारात आनी थी।
जिसके लिए दुल्हन व दुल्हन के परिजन बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। दुल्हन भी सज सवरकर दूल्हे के इंतजार में बैठी थी। परन्तु बारात नहीं पहुंची।
लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को कई फोन किए लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आखिर में दुल्हन की मां थाने पहुंची और लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि दूल्हे के पिता ने दहेज में कार और दो लाख रुपए की मांग की थी। उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो शादी वाले दिन ही दूल्हा बारात लेकर नहीं पंहुचा
Very good
😌👍