SPA
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष UP के पूर्व CM अखिलेश यादव का 49वा जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
SPA पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों एवं पूर्व पार्षदों की ओर से दिनांक 1 जुलाई 2022 को ठीक 12:00 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वा जन्मदिन आज सद्भावना दिवस के रूप में जनपद मेरठ के चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसमे केक काटकर उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा की देश में सांप्रदायिक सद्भाव आपसी भाईचारा एवं किसानों अल्पसंख्यकों छात्रों नौजवानों पिछड़ों दलितों व्यापारियों युवाओं की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाकर न्याय दिलाने का काम SPA पार्टी द्वारा किया जाता है हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं और वर्ष 2024 में देश में एक विकास उन्नति एवं प्रगति के पथ पर नए आयाम प्रदान कर उन्नति की ओर अग्रसर करने वाली सब्जियों को मजबूती प्रदान करने का नौजवानों से आह्वान किया गया
इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य पार्षद इकरामुद्दीन बालियान पूर्व पार्षद संगीता राहुल पूर्व पार्षद अफजाल सैफी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद चांद पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज चपराना पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार पूर्व जिला सचिव रियाज खान महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष रियाद सैफी पूर्व प्रवक्ता मोहम्मद वसीम राहुल आदि उपस्थित रहे।