Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeदेशकिशोरी को बंधक बनाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने...

किशोरी को बंधक बनाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कराता था दुष्कर्म।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

किशोरी को बंधक बनाकर एक माह तक किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने के बाद कराता था दुष्कर्म।IMG 20221205 112230

एटा :- जैथरा थानांतर्गत एक किशोरी का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाने के पाश्चात बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। घटना का खुलासा किशोरी के घर आने पर हुआ। पुलिस ने एक आरोपित के विरुद्ध कोर्ट के आदेश से रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

IMG 20221205 112317

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी को कासगंज के सोरों थानान्तर्गत ग्राम प्रहलादपुर निवासी रोहित यादव अपने साथी की मदद से अगवा कर ले गया। आरोप है कि बंधक बनाकर आरोपित ने उसके साथ मारपीट की बल्कि बंधक बनाकर उसे नशीले पदार्थ देकर बेहोश कर दुष्कर्म किया।

IMG 20221205 112245

यह कृत्य एक बार नहीं एक महीना तक किया गया किसी प्रकार पीड़िता आरोपित के चंगुल से भागी और अपने घर जाकर जानकारी दी इस पर परिजन दंग रह गए।

IMG 20221205 1123328

घटना की तहरीर वादी ने इलाका पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थक-हारकर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया कोर्ट ने जैथरा पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित रोहित समेत दो लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई साहब सिंह कर रहे हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular