vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।
5 जिलों में टूटा कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत।

Nature’s havoc broke out in 5 districts, 14 people died due to lightning.
5 जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
5 जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी, गुरुवार शाम कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, पुरबा बर्धमान और मुर्शिदाबाद समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी आई, पश्चिम बंगाल आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से ईस्ट बर्धमान जिले में 4 और मुर्शिदाबाद तथा उत्तर 24 परगना में 2-2 लोगों की मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण जिलों से 6 और लोगों की मौत की सूचना मिली है. एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण से तीन-तीन लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित ज्यादातर किसान थे जो कृषि क्षेत्रों में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर में सबसे अधिक 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात के रूप में बना हुआ है. पश्चिमी विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण निचले स्तर पर हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है, जबकि लगभग तीन किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा की दिशा पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बनी है। हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से मौसम का का मिजाज अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
यह भी पढ़े।।
15 साल की लड़की की लाश मिली कुएं में, गैंगरेप के बाद हत्या का शक।

बतादे की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में गायब 15 वर्षीया किशोरी का शव गांव से 500 मीटर दूर मनरेगा सिंचाई कूप से बरामद किया गया है। मृतका का नाम काजल सोरेन है। घटना के संबंध में मृतका के पिता- रतनलाल सोरेन, चाचा- रामेश्वर सोरेन ने अज्ञात अपराधियों पर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से अर्द्धनिर्मित सिंचाई कूप में फेंकने का संदेह जताया है। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने मोहनपुर थाना में किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी थी।
घाटना मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ीयारा पंचायत के नावाडीह गांव की है।
बुधवार को गाय चराने घर से निकली थी काजल, मृतका काजल सोरेन के पिता रतनलाल सोरेन ने बताया कि 15 वर्षीया पुत्री सिमरजोर स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। बुधवार को ट्यूशन से घर लौटी थी। उसके बाद गाय चराने खेत की ओर गई थी। उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटी। दोपहर 12:30 बजे तक राह देखने के बाद सभी लोगों ने खोजबीन शुरु कर दी। किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर फोन से मामले की जानकारी सगे-संबंधियों को दी। बावजूद कोई सूचना नहीं मिलने पर देर शाम मोहनपुर थाना में उसके गायब होने की सूचना दी गई। उसी क्रम में कुछ देर बाद गांव के बगल अर्ध निर्मित सिंचाई कूप में 2 हवाई चप्पल तैरता दिखा। संदेह पर दोनों हवाई चप्पल निकाला गया बेटी के चप्पल के रूप में पहचान की गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस रात तकरीबन 8 बजे गांव पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सिंचाई कूप से मृतक काजल का शव बाहर निकाला। देर रात हो जाने के कारण शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। गुरुवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
मृतक किशोरी के पिता ने बताया कि उनका एक लड़का व एक लड़की थी। गांव की दुश्मनी में दोनों की हत्या हो गई। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय पुत्र की हत्या दुमका के आदिवासी छात्रावास में अज्ञात अपराधियों ने कर दी थी। अब 1 वर्ष बाद 15 वर्षीया बेटी की भी हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी है। घटनास्थल पर दहाड़ मारकर रो रहे मृतका के पिता ने कहा कि अब वह निसंतान हो गए हैं। दोनों संतानों को दुश्मन लील गये। मृतक किशोरी के चाचा रामेश्वर सोरेन ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व उनके भतीजे की हत्या दुमका में कर दी गई थी। उसका शोक अब भी था। पिता व परिजन उस शोक से उबर भी नहीं पाये थे कि अब उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने मोहनपुर थाना प्रभारी से मामले की जांच-पड़ताल कर अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।