vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।
संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो बच्चों की मां, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी।

2 बच्चों की मां घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वहीं गुरुवार देर रात तक वापस नहीं लौटी तो बेटे ने मां के अचानक गुम होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय सतीश की 40 वर्षीय पत्नी बबली अपने दो बेटों के साथ कस्बा बड़गांव में रहकर गुजर बसर कर रही थीं। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे कस्बे में मेहनत मजदूरी करके अपनी मां के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे।
मामला सहारनपुर के बड़गांव का है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो बच्चों की मां, बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी।
पीड़ित बेटे विकास ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना मां को घर पर छोड़कर दुकान पर मेहनत मजदूरी करने के लिए चले जाते थे। बताया कि गुरुवार को भी मां को घर पर अकेला छोड़कर गये थे। लेकिन घर पहुंचे तो मां नहीं मिली। वहीं देर रात तक भी मां घर नहीं पहुंची तो आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से पता किया। लेकिन मां का कुछ पता नहीं चल सका। अब बेटे ने मां की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी है।