अवैध निर्माण पर चला मेडा का बुलडोजर, बिना मानचित्र स्वीकृत के विकसित की जा रही थी कॉलोनी।
Meda’s bulldozer was running on illegal construction, the colony was being developed without approval of the map.
मेरठ विकास प्राधिकरण के जोन सी क्षेत्र के भोला रोड पर गांव पेपला मे सोमवार को मेडा का बुलडोजर चलाया गया। बीजेपी नेता रोहटा मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा पेपला द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण करने के नोटिस दिए गए थे। इसके बाद आज मेडा टीम व पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई और अवैध कॉलोनी में बनी दर्जनभर दुकानों को ध्वस्त करा दिया।
अवैध निर्माण कर यहां भाजपा कार्यालय भी बनाया गया था। रोहटा मंडल अध्यक्ष बॉबी पेपला ने अवैध निर्माण कर दुकानों में अपना ऑफिस बनाया हुआ था। जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया।
मेडा के अवर अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि जानी थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित गांव पेपला मे भाजपा के मंडल अध्य्क्ष बॉबी शर्मा के द्वारा अवैध निर्माण कराया गया और बिना मानचित्र के कालोनी विकसित की जा रही थी। जिसमें दर्जन भर दुकानों व कालोनी को ध्वस्त कराया गया है।
Maida’s bulldozer was operated on Monday in village Pepla on Bhola Road of Zone C area of Meerut Development Authority. Notices were given to demolish the illegal colony being developed by BJP leader Rohta Mandal President Bobby Sharma Pepla. After this today Maida along with team and police force reached the spot with JCB and demolished dozen shops built in illegal colony.
BJP office was also built here by illegal construction. Rohta Mandal President Bobby Pepla had built his office in shops by making illegal constructions. Which was demolished today.
Meda’s Junior Engineer Pawan Sharma told that illegal construction was done by BJP’s Mandal President Bobby Sharma in village Pepla located on Bhola Road of Jani police station area and the colony was being developed without a map. In which a dozen shops and colonies have been demolished.