Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्य#MDA गंगानगर की भोली भाली जनता की जिंदगियों से कर रहा एमडीए...

#MDA गंगानगर की भोली भाली जनता की जिंदगियों से कर रहा एमडीए खिलवाड़, अवैध निर्माणों पर लगवा दिए है मोबाइल टावर।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

#MDA गंगानगर की भोली भाली जनता की जिंदगियों से कर रहा एमडीए खिलवाड़, अवैध निर्माणों पर लगवा दिए है मोबाइल टावर।

IMG 20230315 215713

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जॉन डी 4 क्षेत्र के घनी आबादी वाले गंगानगर में जगह जगह अवैध निर्माणों पर लगे दिखाई दे रहे है। मोबाइल टावर।

IMG 20230315 220114

गंगानगर में कहा कहा बनाए गए अवैध निर्माणों पर लगे है मोबाइल टावर।
( 1) जोन डी 4 के गंगानगर में 27/28 में अवैध निर्माण से बनाए गए मकान की छत पर मोबाईल टावर लगा दिया गया जो झज्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है।
( 2) गंगा नगर एम 103 में साढ़े तीन मंज़िल के अवैध निर्माण कर छत पर मोबाईल टावर लगाया गया है।
( 3) गंगानगर पुलिस चौकी के बराबर में अवासिय भूखण्ड पर अवैध निर्माण कर बनाएं गए अस्पताल की छत पर मोबाइल टावर लगा हुआ है जो मरीजों के लिए बहुत ही खतरनाक है।
( 4) गंगा धाम के गेट पर तीन मंजिला अवैध ईमारत का निर्माण कर छत पर लगा दिया मोबाईल टावर।
( 5) गंगानगर आई ब्लॉक के आखिर में केनरी पार्क कालोनी के पास अवैध निर्माण कर बनाया गए मकान की छत पर लगाया गया मोबाइल टावर।
( 6) एम 20 में भी अवैध निर्माण कर बनाया गए मकान की छत पर लगा दिया मोबइल टावर।
( 7) गंगानगर डिवाइडर रोड के पिछे अवैध निर्माण कर स्कूल की छत पर टावर लगा दिया गया है। जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडियशन से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की जिंदगियों से हो रहा है खिलवाड़।

IMG 20230315 215933

मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जॉन डी 4 क्षेत्र के गंगानगर डिवाइडर रोड एवं डिवाइडर रोड के आस पास की जगहों पर अवैध निर्माण कर बनाए गए तीन तीन मंजिलों के मकानों की छत पर मोबाईल टावर लगे हुए है।

IMG 20230315 220000

अवैध निर्माण कर स्कूल की छत पर भी टावर लगा दिया गया है। जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडियशन से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की जिंदगियों से हो रहा है खिलवाड़। किसी बड़ी घटना का मेरठ विकास प्राधिकरण कर रहा है इंतजार।

IMG 20230315 215944

डॉक्टरों ने बताया कि मोबाइल रेडियशन से थकान, अनिद्रा, डिप्रेशन, कैंसर, ब्रेन ट्यूमर सहित आदि बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। मोबाइल टावर से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक किरणें कैंसर का कारण बनती हैं। इस रेडिएशन से जानवरों व पक्षियों पर भी असर पड़ता है। ग्रामीण अंचल में इसी वजह से मधुमक्खियां भी नहीं दिख रही हैं।

IMG 20230315 220043

विशेषज्ञ की मानें तो मोबाइल टावर के तीन सौ मीटर एरिया में सबसे ज्यादा रेडिएशन टावर से निकलता है। टावर में लगे एंटीना के सामने वाले हिस्से में सबसे ज्यादा तरंगें में सौ गुना ज्यादा रेडिएशन होता है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान भी आसपास के लोगों को होगा।

IMG 20230315 220013

चिकित्सक डॉ0 कहते हैं कि मोबाइल टावर सेफ जोन में लगे होने चाहिए। टावर से निकलने वाले रेडियशन से इंसान तो इंसान जानवरों पर भी बुरा असर पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कहते हैं कि मोबाइल टावर की रेडियशन से डिप्रेशन, ब्रेन ट्यूमर सहित अन्य भयानक बीमारी पैदा होती हैं।

IMG 20230315 220101

लेकिन मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जोन डी 4 के अवर अभियंता मनोज सिसोदिया अपनी तानाशाही के चलते अपने क्षेत्र गंगानगर में बनाए गए अवैध निर्माणों की छतो पर लगे टावर के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे है। सूत्रों की माने तो प्रति माह तय रकम दी जाती है। इसीलिए आज तक इन अवैध निर्माण पर लगे टावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। और इसके आलावा भी कई अनगिनत निर्माण कार्य लगातार गंगानगर क्षेत्र में जारी है। जिनकी कार्रवाई फाइलों में की जा रही है।

इन अवैध निर्माणों के बारे में एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था उक्त सम्बंध में गंगानगर में चलते अवैध निर्माणों को नही रोका जा रहा है। अवैध निर्माणों की कार्य गति तेज़ कर निर्माणों को पूर्ण किया जा रहा है। फिर इन्ही अवैध निर्माणों को तैयार कर इनकी छतो पर मोबाईल टावर भी लगा दिए जाएंगे।?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular