vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।
कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, कई लोगो को किया जख्मी, मचा हड़कंप।
Leopard entered the court premises, injured many people, created a stir.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की कोर्ट परिसर में आज अचानक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने कई लोगों को पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ के हमला करने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को गाजियाबाद कोर्ट के फर्स्ट फ्लोर पर तेंदुआ के आने से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया, जिसकी वजह से कोर्ट परिसर में डर और दहशत का माहौल फैल गया। जिसके चलते वकील और कोर्ट के स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। आनन-फानन में पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि कोर्ट के फर्स्ट फ्लोर पर कहीं से तेंदुआआ गया और लोगो पर हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से कुछ लोग लहूलुहान हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि तेंदुआ वयस्क है और बेहद आक्रामक है। तेंदुए की आक्रमकता को देखते हुए कोर्ट में मौजूद वकीलों ने अपनी सुरक्षा के लिए डंडे और बेल्ट हाथों में ले लिए।
Oh my GOD