Wednesday, October 4, 2023
Advertisement
Homeदेशहित चिंतक अभियान-मेरठ महानगर के 16 प्रखंडो के 145 खंडो, 742 उपखंड,200...

हित चिंतक अभियान-मेरठ महानगर के 16 प्रखंडो के 145 खंडो, 742 उपखंड,200 गाँवों तक चलेगा।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

हित चिंतक अभियान-मेरठ महानगर के 16 प्रखंडो के 145 खंडो, 742 उपखंड,200 गाँवों तक चलेगा।IMG 20221106 144806

Interest thinkers campaign – blocks, subdivisions, villages of Meerut metropolis

हित चिंतक अभियान-मेरठ महानगर के 16 प्रखंडो के 145 खंडो, 742 उपखंड,200 गाँवों तक चलेगा विहिप का हितचिंतक अभियान जिसमें 51000 हज़ार से अधिक हित चिंतक जोड़े जाएँगे।

IMG 20221106 151815

आज 1857 की क्रांति के उदगम स्थल काली पलटन से विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान की शुरुआत हिन्दू जनमानस के जागरण एवं संगठन हेतु संकल्पित व हिन्दू हितों की सुरक्षा में वचनबद्ध विश्व हिन्दू परिषद आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के गाँव -गाँव तक पहुंच कर इक्यावन हजार से अधिक हिन्दुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनायेगा।

Picsart 22 11 06 15 17 42 561

विहिप के विभाग अध्यक्ष अमित जिंदल ने बताया कि 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे इसके निमित्त षष्ठीपूर्ति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्व समाज व्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक हम समाज के प्रत्येक जाति मत पंथ संप्रदाय के लोगों, धर्माचार्यों, धर्मगुरुओं, युवाओं, युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कल्याणकारी सेवा कार्यों से जोड़ेंगे।

Picsart 22 11 06 15 16 49 568

अभियान में प्रतिष्ठित, प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत व्यापारियों, उद्योगपतियों,चिकित्सकों, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, पूर्व न्यायधीशों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे। हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव तक जाकर अधिकाधिक हितचिंतक बनाने का है।

IMG 20221106 144912

मेरठ प्रांत में भी 250 टोली पूरे प्रांत में 175000 परिवारों में जाकर इस अभियान को गति देगी इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है।

IMG 20221106 144806 1

सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत है।
भवदीय:
निमेश वशिष्ठ
महानगर मंत्री

जारीकर्ता
मधुवन आर्य
महानगर प्रचार प्रमुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular