सुहागरात के बाद सुबह दूल्हा दुल्हन की सुहाग सेज पर मिली लाश से हड़कम मच गया।
सांकेतिक चित्र शोशल मीडिया
In the morning after the honeymoon, the bridegroom was shocked by the dead body found on the bride’s honeymoon bed.
दूल्हा दुल्हन की सुहागरात जीवन की अंतिम रात बन गई। सुबह को सुहाग सेज पर दोनो की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की एक साथ मौत से हर कोई हैरान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र के भुल्लनपुरा निवासी परशुराम यादव की 22 वर्षीय बेटी पुष्पा यादव की गोडबहिया गांव में रहने वाले प्रताप यादव के बेटे सुंदर यादव के साथ मंगलवार रात को शादी हुई थी। बुधवार दोपहर को सुंदर यादव अपनी पत्नी पुष्पा यादव को विदाई के अपने घर लेकर पहुंचा।
वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य रस्में अदा करते करते शाम हो गई। रात के समय दुल्हन और दूल्हा सुहागरात पर कमरे के भीतर गए। घर में हंसी खुशी के माहौल के बीच परिवार के अन्य लोग और मेहमान भी नींद आने पर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सभी लोग सोकर उठ गए। लेकिन सुहाग रात मनाने गए दूल्हा दुल्हन काफी सूरज चढ़े तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन चिंतित हुए।
परिजनों ने दोनों को जगाने के लिए काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे के भीतर से कोई आवाज या हलचल नहीं होने पर परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। परिजन किसी प्रकार खिड़की खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे के अंदर सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की लाश पड़ी थी। दोनो की लाश देखकर सभी लोग बुरी तरह से अचंभित रह गए और घर के भीतर चीख पुकार मच गई।
दूल्हा दुल्हन के मरने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए दूल्हा दुल्हन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ केसरगंज कमलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।