- vijaybharat.in पर देखिए देश दुनिया की खबरे।
माँ तुझे सलाम देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
State President of Uttar Pradesh Paints Business Board, Rajiv Kumar Gupta was honored in Maa Tujhe Salaam patriotic cultural program.
विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान द्वारा माँ तुझे सलाम देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी अतिथियों को प्राइड ऑफ द सिटी आईकॉन अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित गणमान्य अमरजीत पिंकी चिन्योटि वरिष्ठ समाजसेवी एवं अध्यक्ष यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, वरिष्ठ समाजसेवीका विवाह जैन, ज्ञान दिक्षित सुप्रसिद्ध फोटोजर्नलिस्ट एवं दादा फाल्के अवार्ड सम्मान प्राप्त, पंडित आशु शर्मा अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को मेरठ शहर की वरिष्ठ समाजसेवीका एवं विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान की संरक्षिका डॉक्टर बीना रानी अग्रवाल एवं उर्वशी चौधरी, एडवोकेट टी सी गौतम पत्रकार विजय वर्मा ने प्राइड ऑफ द सिटी आईकॉन अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया।