Wednesday, October 4, 2023
Advertisement
Homeदेशखेत में चलती मिली अवैध असलहा फैक्ट्री, भारी संख्या में तैयार क्यो...

खेत में चलती मिली अवैध असलहा फैक्ट्री, भारी संख्या में तैयार क्यो हो रहे थे हथियार।

vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

खेत में चलती मिली अवैध असलहा फैक्ट्री, भारी संख्या में तैयार क्यो हो रहे थे हथियार।

IMG 20230306 235917

मेरठ पुलिस ने गन्ने के खेत में चल रही अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जहां भारी तादात में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि हथियारों का मुख्य सप्लायर फरार है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

देखिए पुरी ख़बर वीडियो में 👇👇👇

एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री मिली है। लगभग 15 दिनों से पुलिस को असलहा फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। सोमवार को थाना पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा तो अवैध फैक्ट्री चलती मिली। जहां असलहा तैयार हो रहे थे।

पुलिस ने मौके से भूरा, खान मोहम्मद, ताहिर को अरेस्ट किया है। तीनों फैक्ट्री के संचालक है। तीनों ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो अवैध हथियार बनाकर सप्लाय करते हैं। भूरा पर 25 मुकदमे, खान मोहम्मद पर 26 मुकदमे ताहिर पर भी 5 मुकदमे हैं। ये शातिर पहले भी अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन में जेल जा चुके हैं।

IMG 20230306 185600 1

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि ये तीनों मिलकर यहां फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाते हैं। इन हथियारों को जुम्मा जो खजूरी, मेरठ का रहने वाला है उसके जरिए सप्लाई करते हैं। जुम्मा अवैध हथियारों का मुख्य सप्लायर है। इन तीनों की निशानदेही पर पुलिस जुम्मा को पकड़ने गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुम्मा फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है।

IMG 20230306 185543 2

S-7 बेगम बाग नियर गुरुद्वारा मेरठ सिटी -250002
Free pick and drop service also available

रोटरी क्लब मेरठ विराट का होली उत्सव कार्यक्रम अत्यंत उल्लास से मनाया गया।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular