Friday, September 22, 2023
Advertisement
Homeशहर और राज्यमेरठ विकास प्राधिकरण को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे अवैध निर्माण,...

मेरठ विकास प्राधिकरण को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे अवैध निर्माण, कार्यवाही शुन्य।

www.vijaybharat.in जो कहूंगा सच कहूंगा।

मेरठ विकास प्राधिकरण को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे अवैध निर्माण, कार्यवाही शुन्य।

IMG 20221015 215001

Illegal constructions are seen teasing the Meerut Development Authority, zero action.

कमिश्नर सेल्वा कुमारी. जे एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के लिए चारों जोन में ड्रोन से सर्वे शुरू कर शिकंजा कसने की कार्यवाही चल रही है।

IMG 20221015 214559 1

 

तो वही मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन खंड जोन B,4 क्षेत्र के रोहटा रोड एवं रोहटा रोड बाईपास मैन हाइवे पर चल रहे अवैध निर्माण सरकार के आदेशो को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि नियमों को ताक पर रखकर अवैध कमर्शियल निर्माण बिना प्राधिकरण के डर के धड़ल्ले से चल रहे हैं। 👇 देखिए वीडियो में 👇👇

 

जिन्हे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इन अवैध निर्माणकर्ताओ को किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए अब तक इन अवैध निर्माणों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन अवैध निर्माणों पर जो भी कार्रवाई की जा रही है वह सिर्फ फाइलों में ही की जा रही है धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है।

IMG 20221015 214810

कार्यवाही के नाम पर सिर्फ योगी सरकार को गुमराह किया जा रहा है। और किसी भी अवैध निर्माण पर अब तक प्राधिकरण द्वारा सील की कार्यवाही क्यो नही की गई है। यह सोचने का विषय है।

IMG 20221015 214715

मेरठ विकास प्राधिकरण से अवैध निर्माणो पर नही लग पा रहा अंकुश, धड़ल्ले चल रहे अवैध निर्माण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular